Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
Subscribe
Close

Search

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Prime Video unveils the trailer of its original family comedy series, Happy Family: Conditions Apply, launching on 10th March
Web Series

प्राइम वीडियो ने अपनी ओरिजिनल फैमिली कॉमेडी सीरीज, Happy Family: Conditions Apply का ट्रेलर पेश किया

March 9, 2023 4 Min Read
0
Spread the love

Happy Family: Conditions Apply Trailer – प्राइम वीडियो ने आज अपनी पारिवारिक कॉमेडी, अमेज़ॅन ओरिजिनल सीरीज़ हैप्पी फ़ैमिली: कंडीशंस अप्लाई के अपने क्विर्की और रोमांचक ट्रेलर के लॉन्च के साथ इसके ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की। इस सीरीज में राज बब्बर, रत्ना पाठक शाह, अतुल कुलकर्णी और आयशा जुल्का जैसे स्थापित कलाकरों के साथ रौनक कामदार, मीनल साहू, सनाह कपूर और अहान साबू जैसे युवा अभिनेताओं का पूरा जमावड़ा है। आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया द्वारा निर्मित और निर्देशित, और हैट्स ऑफ प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित, हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई एक एपिसोडिक रिलीज होगी। पहले चार एपिसोड प्राइम वीडियो पर 10 मार्च को 240 से अधिक देशों और टेरीटरीज में एक्सक्लूसिवली प्रीमियर किये जायेंगे , और उसके बाद 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को 2 एपिसोड रिलीज़ होंगे।

ठहाकों से भरपूर यह ट्रेलर दर्शकों को ढोलकियाज़ के परिवार की दुनिया में ले जाता है जहां एक ही घर में चार पीढ़ियाँ जीवन में आने वाले उतार-चढ़ाव का सामना एक साथ करती हैं। दुनिया के लिए, ढोलकियाज़ भले ही पिक्चर-परफेक्ट हैं लेकिन किसी भी आम परिवार की तरह वे भी बेतरतीब हैं ; हर एक की अपनी अनूठी सनक है, धुन है और बोली है। लेकिन ये सारी खामियां ही उन्हें एक ऐसे अनूठे बंधन में बांधती है जो उन्हें मजबूती से जोड़े रखता है ।

“हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई हमारा एक ऐसा ईमानदार प्रयास है जिसमे हमने अनेक पीढ़ियों वाले एक ऐसे परिवार को दिखाया है जो विचित्र है लेकिन प्यारा है। इन पात्रों में से प्रत्येक की अपनी अलग पहचान है, जो हमारे दर्शकों को हास्य और हंगामे का साप्ताहिक डोज़ देने और रोजमर्रा के ढर्रे में खुशियों का ब्रेक देने का वादा करता है।” प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित कहती हैं , “इस जौनर के उस्ताद, जेडी मजेठिया और आतिश कपाड़िया के साथ यह हमारी पहली पेशकश है, उन्होंने यह एक ऐसा शो बनाया है जिसमे हास्य है, गर्मजोशी है, ठहाके हैं और हमें विश्वास है कि दुनिया भर के दर्शक ढोलकियाज़ से रिलेट करेंगे और उनमे कहीं न कहीं अपने खुद के परिवार की झलक देखेंगे।”

“हमें लगता है, कि कॉमेडी, सबसे प्रभावी तब होती है जब यह रोजमर्रा की घटनाओं और सिचुएशन से आती है, और हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई में बस यही है। ढोलकियाज़ एक प्यारा लेकिन झक्की परिवार है जो किसी भी संयुक्त परिवार और आम तौर पर उसमे नज़र आने वाली विचित्रताओं को प्रतिबिंबित करता है, ” निर्माता और निर्देशक आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया ने बताया। “हमारे सारे शोज़ के माध्यम से, हमारा उद्देश्य हमेशा परिवार के विभिन्न पहलुओं को चित्रित करना रहा है। हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई के पात्र हम सभी के परिवार के सदस्यों की आदतों और तौर-तरीकों को दर्शाते हैं जिन्हें हम सालों से देखते आ रहे हैं । यही वह बात है जो इस सीरिज़ को इतना रिलेटेबल बनाता है। ज़िंदगी के प्रति हमारे छोटे से विजन को शानदार ढंग से जीवंत करने के लिए इसमें कलाकारों और क्रू मेम्बर्स ने मिलकर काम किया है, और हम प्राइम वीडियो के साथ कोलेबरेट कर के बेहद रोमांचित हैं, जिसके साथ इस शो को अब हम दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा सकेंगे।

“कॉमेडी शैली के साथ मैंने ज्यादा काम नहीं किया है। हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई, दरअसल मेरी पहली आउट एंड आउट कॉमेडी है, और इसी बात ने ही मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया, ”अभिनेता राज बब्बर कहते हैं। “ सीरीज में वह सब कुछ है जो किसी भी आम परिवार में देखा जा सकता है- ड्रामा, रोमांस, लड़ाई और मेल, हंसी-मज़ाक – ये सभी सीरीज के हास्य को बढ़ाते हैं। आतिश ,जेडी और बाकी सारे असाधारण कलाकारों के साथ काम करना वाकई में बहुत ही खुशी और सम्मान की बात है, इनमे से प्रत्येक ने अपने पात्र के साथ पूरा न्याय किया है। मुझे इस बात को देखने का बेताबी से इंतज़ार है कि दुनिया भर के दर्शक मेरे नए अवतार पर कैसे रिएक्ट होंगे, और उम्मीद करता हूँ कि उन्हें ढोलकिया परिवार से मिलकर उतना ही आनंद आएगा जितना मुझे ढोलकिया परिवार का हिस्सा बनने में आया है!”

“एक ऐसे किरदार को निभाने में निश्चित ही मज़ा आता है, जो खुलेआम स्वार्थी है। हेमलता ढोलकिया एक ऐसा किरदार है जो अपने दिल की बात को बताने में ज़रा भी संकोच नहीं करती, लेकिन वह हाजिरजवाब भी है। वह अनजाने में ही हास्य पैदा करती है, कठोरता की हद तक ईमानदार है, लेकिन साथ ही अपने परिवार का जमकर बचाव भी करती है, “अभिनेता रत्ना पाठक शाह कहती हैं। “आतिश और जेडी के साथ काम करना हमेशा खुशी की बात रही है, वे एक बार फिर इस सीरीज में अपनी ख़ास शैली और बेहद प्रतिभाशाली कलाकारों को लेकर आये हैं। मुझे इस सीरीज का हिस्सा बनने पर गर्व है और इसके लिए दर्शकों की प्रतिक्रिया का इंतजार है।“

हैप्पी फैमिली: कंडीशंस अप्लाई आतिश कपाड़िया द्वारा लिखित, इसमें स्वाति दास, अतुल कुमार, करियुकी मार्गरेट वंजिकु, परेश गनात्रा, प्रणोति प्रधान, समर वर्मन्नी और नेहा जुल्का प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Author

Raman Kumar

Follow Me
Other Articles
Will Hrithik Roshan impress fans with his special slow motion walk in Fighter?
Previous

क्या Fighter में भी Hrithik Roshan अपनी स्पेशल स्लो मोशन वॉक से करेंगे फैन्स को इम्प्रेस?

Ankita Lokhande and Vicky Jain recently won the title of The Power Couple at a prestigious award ceremony
Next

बधाई हो! Ankita Lokhande और Vicky Jain ने हाल ही में आयोजित एक प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में जीता द पावर कपल का खिताब

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    About us

    Bol Bollywood is an entertainment news platform dedicated to bringing you the latest and most interesting updates from the world of Bollywood, television, OTT and popular entertainment.

    Recent Posts

    • Rohit Shetty Stands By Salman Khan After His Strong Shirtless Response To Trolls
    • Salman Khan Reacts to Age Trolls on Bigg Boss 20’s Weekend Ka Vaar, Says ‘Karlo Na Troll’
    • Kunal Kemmu recalls his ‘terrifying’ Kashmir childhood: ‘A blast happened below our house while we were inside’
    • Mirzapur: The Movie Review: Pankaj Tripathi, Ali Fazal Film Delivers Bhaukaal as Box Office Collection Nears Rs 75 Crore
    • The Traitors Season 2: Rida Tharana and Krystle D’Souza Win and Receive ₹66 Lakh

    Archives

    Months
    • September 2026
    • August 2026
    • July 2026
    • June 2026
    • May 2026
    • April 2026
    • March 2026
    • February 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022

    Find Us

      • Facebook
      • Instagram
      • YouTube
      • Snapchat
      • X
      • Threads
      Copyright © — Bol Bollywood. All rights reserved.