Hurdang Trailer Review: सनी कौशल और नुसरत भरुचा ने आरक्षण को लेकर मचाया हुड़दंग
बॉलीवुड एक्टर एंड शिद्दत फेम सनी कौशल अपनी पिछली फिल्म शिद्दत को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस राधिका मदान नजर आई। इस फिल्म ने दर्शकों को खूब तारीफ़ बटोरी। इस फिल्म में सनी कौशल ने अपने दमदार एक्टिंग और अपने वन लाइनर डायलॉग से हर किसी का दिल जीत लिया।
वही अब एक्टर सनी कौशल जल्द ही हुड़दंग में एक्ट्रेस नुसरत भरुचा के साथ दिखाई देंगे। वही अब इस फिल्म का ट्रेलर फिल्म के मेकर्स ने रिलीज कर दिया हैं। इस फिल्म में एक्टर सनी कौशल के साथ नुसरत भरुचा, विजय शर्मा भी नजर आएंगे। तीन मिनट लंबे ट्रेलर को उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि में सेट किया गया है और इसमें आरक्षण के मुद्दे को दिखाया गया था।

फिल्म हुड़दंग के ट्रेलर में बॉलीवुड एक्टर सनी कौशल को यूपी के एक लड़के के रूप में दिखाया गया है, जो कि एक आईएएस ऑफिसर बनने की इच्छा रखता है। पर आरक्षण के खिलाफ लड़ने के अपने सपने को छोड़ देता है। फिल्म के ट्रेलर में सनी कौशल और नुसरत भरुचा की सिजलिंग केमिस्ट्री की भी झलक दी। यह जोड़ी पहली बार स्क्रीन साझा कर रही है।