Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
Subscribe
Close

Search

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

Bolbollywood Bolbollywood Bolbollywood

Entertainment. News. Stories.

  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • Home
  • Bollywood
  • TV Gossip
    • Bigg Boss
  • Film Review
  • Interview
  • Web Series
  • Hollywood News
  • Social/Viral
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Bollywood

सुरेश वाडकर और कुमार का सुरीला रेडियो प्रोग्राम “ऎ ज़िंदगी गले लगा ले” माई एफएम पर 1 आज से

December 1, 2024 3 Min Read
0
Spread the love

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और जिम्मेदारी से थोड़ा समय निकालकर 1 दिसम्बर 2024 से हर रविवार रात 8 से 9 बजे तक पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित सिंगर सुरेश वाडकर और कुमार का सुरीला रेडियो प्रोग्राम “ए ज़िंदगी गले लगा ले” आप माईएफएम रेडियो स्टेशन पर सुन सकते हैं, जो आपको अपनी जिंदगी के सुनहरे पलों में ले जाएगा। स्टूडियो रीफ्यूल के कुमार ने आज सुरेश वाडकर की उपस्थिति में मुम्बई के अजीवासन हॉल में इस अनोखे रेडियो शो के प्रसारण की ऑफिशियल घोषणा की।

अपनी मधुर आवाज और दिल को छू लेने वाले गीतों के लिए मशहूर सुरेश वाडकर ने इस अवसर पर फिल्म “सदमा” के सदाबहार गीत “ऐ ज़िंदगी गले लगा ले” की रिकॉर्डिंग, गीतकार गुलज़ार और संगीतकार इलैयाराजा एवं इस गीत की बेपनाह लोकप्रियता के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि जिस रेडियो शो के प्रसारण की तारीख का सबको इन्तेजार था, आज हम खुश और उत्साहित हैं कि वह शो 1 दिसम्बर से प्रसारित होने के लिए तैयार है।
मैं भगवान से प्रार्थना करूंगा कि यह शो सफल हो। कुमार जी का आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने यह शो बड़ी मेहनत, बहुत रिसर्च और जुनून के साथ बनाया है।

शो के होस्ट कुमार ने कहा कि आप सुरेश वाडकर जी का कोई गाना सुन लें तो आप यदि लो भी फील कर रहे हैं, तो बेहतर महसूस करेंगे। प्रोग्राम की थीम भी यही है कि आप सुकून महसूस करें। हर सन्डे को आप परिवार के साथ समय निकाले और उनकी आवाज़ से रिलैक्स फील करें। माई एफएम के सिद्धार्थ और  उनकी टीम का शुक्रिया, उन से हमारा टाइअप भी इसी उद्देश्य के साथ हुआ कि सुरेश वाडकर जी की आवाज़ से करोड़ो श्रोताओं के जीवन मे सुकून और शांति के कुछ लम्हे लाने हैं। उनकी आवाज़ एक ऐसा शहद है जो आपको सुकून महसूस कराएगा। उनकी आवाज़ में बहुत ईमानदारी होती है। उनका शो सुनकर आपको लगेगा कि उनसे हमारी बातचीत बस चलती रहे।”

कुमार ने आगे कहा कि यह शो 1 घण्टे का प्रोग्राम है जिसमें 8 गाने होंगे, सुरेश जी अपने हर गीत के बारे में दिलचस्प जानकारी बताएंगे। इस शो में हमारी दिल से बात होती है सुरेश जी के साथ। हम सोचकर नहीं पूछते और वह सोचकर नहीं बताते। यह पूरी तरह बिना स्क्रिप्टेड शो है। एक घण्टे का यह हीलिंग अनुभव होगा। सुरेश जी का कहना है कि हर इंसान के अंदर इतनी पावर होती है कि वह खुद चीजों को ठीक कर सकता है। संगीत के माध्यम से यह काम और आसान हो जाता है। हर आदमी आज किसी न किसी मुश्किल में है। उनका एक एक शब्द हीलिंग है।
माई एफएम के क्रिएटिव लोगों का कहना है कि सुरेश जी की बातों को एडिट कैसे करूँ। तुमसे मिलके ऐसा लगा पहले एपिसोड में इस गाने पर बात होगी।”

सुरेश वाडकर ने कहा कि मेरे कैरियर में या मेरी जिंदगी में जो खट्टे मीठे अनुभव हुए हैं, उन्हें मैं शो पे बताऊंगा। यह प्रोग्राम आप सुनिये कई गीतों के बहुत अच्छे किस्से सुनने को मिलेंगे। रेडियो शो इसलिए क्योंकि रेडियो सबसे ज्यादा सुना जाता है। टीवी आप हर समय नहीं देख सकते। मैं शो बिज में हूँ लेकिन शोबाज़ नहीं हूं।”

हालांकि कुमार ने कहा कि मेरा नेक्स्ट शो टीवी पर सुरेश जी के साथ होगा। इस शो की खासियत है कि आप अपने अंदर वह ऊर्जा ले सकेंगे जो सुरेश जी की आवाज़ में है। यह पूरी तरह हीलिंग प्रोसेस है। इस शो को सुनने के बाद आप मे शालीनता आ जाएगी। संगीत से बड़ी कोई मेडिसिन नहीं है। सुरेश जी का परिवार कितनी बड़ी सेवा कर रहा है। हजारों लाखों लोगों को संगीत और गायकी सिखा रहे हैं।”

Tags:

ae zindagi gale laga lekumarrmy fmstudio refuelsuresh wadkar
Author

Raman Kumar

Follow Me
Other Articles
Previous

बड़ा घोटाला उजागर: नागी रेड्डी और सहयोगियों पर श्रेया ग्रुप ऑफ कंपनीज से ₹80 करोड़ की ठगी का आरोप

Next

अनु कपूर और कुमार ने अंताक्षरी इवेंट में महिलाओं को दिया अनोखा सम्मान

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    About us

    Bol Bollywood is an entertainment news platform dedicated to bringing you the latest and most interesting updates from the world of Bollywood, television, OTT and popular entertainment.

    Recent Posts

    • 12 New OTT Releases This Week: Movies and Shows Coming to Netflix, Prime Video, JioHotstar, ZEE5 and More
    • Rohit Shetty Stands By Salman Khan After His Strong Shirtless Response To Trolls
    • Salman Khan Reacts to Age Trolls on Bigg Boss 20’s Weekend Ka Vaar, Says ‘Karlo Na Troll’
    • Kunal Kemmu recalls his ‘terrifying’ Kashmir childhood: ‘A blast happened below our house while we were inside’
    • Mirzapur: The Movie Review: Pankaj Tripathi, Ali Fazal Film Delivers Bhaukaal as Box Office Collection Nears Rs 75 Crore

    Archives

    Months
    • September 2026
    • August 2026
    • July 2026
    • June 2026
    • May 2026
    • April 2026
    • March 2026
    • February 2026
    • December 2025
    • November 2025
    • October 2025
    • September 2025
    • August 2025
    • July 2025
    • June 2025
    • May 2025
    • April 2025
    • March 2025
    • February 2025
    • January 2025
    • December 2024
    • November 2024
    • October 2024
    • September 2024
    • August 2024
    • July 2024
    • May 2024
    • April 2024
    • March 2024
    • February 2024
    • January 2024
    • December 2023
    • November 2023
    • October 2023
    • September 2023
    • August 2023
    • March 2023
    • February 2023
    • January 2023
    • December 2022
    • July 2022
    • June 2022
    • May 2022
    • April 2022
    • March 2022
    • February 2022
    • January 2022

    Find Us

      • Facebook
      • Instagram
      • YouTube
      • Snapchat
      • X
      • Threads
      Copyright © — Bol Bollywood. All rights reserved.