वास्तु और ज्योतिष की दुनिया में तेजी से पहचान बना रहे डॉ. खोजा आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दो बार गोल्ड मेडल से सम्मानित और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके डॉ. खोजा ने वर्षों के अध्ययन, शोध और अनुभव के बल पर वास्तु एवं ज्योतिष के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।

गुजरात के वलसाड जिले के वापी से मुंबई पहुंचे डॉ. खोजा आज अमेरिका, दुबई, केन्या, मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में लोगों को वास्तु और ज्योतिष परामर्श दे रहे हैं।

डॉ. खोजा विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अभिनेता विवेक ओबेरॉय, अभिनेत्री डेज़ी शाह, गायक उदित नारायण, कुमार सानू, ईशा गुप्ता, संगीता बिजलानी, अभिनेता एवं होस्ट अनु कपूर तथा कॉमेडियन राजीव ठाकुर जैसी हस्तियों के साथ मंच साझा कर चुके हैं।
वास्तु और ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. खोजा ने नाड़ी ज्योतिष, वैदिक ज्योतिष, लाल किताब, अंक ज्योतिष, हस्तरेखा विज्ञान, फेस रीडिंग और वेस्टर्न एस्ट्रोलॉजी जैसे विषयों का गहन अध्ययन किया है। हाल ही में उन्होंने मलेशिया में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लिया, जहां दुनिया भर के वास्तु विशेषज्ञों, ज्योतिषाचार्यों और आध्यात्मिक विद्वानों के साथ अपने अनुभव साझा किए।
डॉ. खोजा के अनुसार, उन्होंने कई बड़े उद्योगपतियों और व्यावसायिक समूहों के साथ भी कार्य किया है। वे मानते हैं कि भारतीय वास्तु और ज्योतिष के प्रति दुनिया भर में लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
अपने करियर के एक महत्वपूर्ण अनुभव को याद करते हुए डॉ. खोजा बताते हैं कि केन्या की राजधानी नैरोबी में स्थित एक 20 मंजिला इमारत में लगातार हो रही नकारात्मक घटनाओं और मौतों के कारण वहां रहने वाले लोग भयभीत थे। स्थिति ऐसी थी कि पूरी इमारत में केवल लगभग 5 प्रतिशत लोग ही रह रहे थे।
डॉ. खोजा ने करीब 25 दिनों तक वहां रहकर अध्ययन किया और कई वास्तु सुधारों की सलाह दी। उनके अनुसार, समय के साथ परिस्थितियां बदलने लगीं और आज वही इमारत लगभग पूरी तरह आबाद है।
डॉ. खोजा का एक और महत्वपूर्ण पड़ाव रेडियो मिर्ची का लोकप्रिय ज्योतिष कार्यक्रम रहा, जिसे देशभर में करोड़ों श्रोताओं ने सुना। कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रतिदिन 100 से अधिक कॉल प्राप्त होती थीं, जिनमें लोग अपने व्यक्तिगत, पारिवारिक और व्यावसायिक जीवन से जुड़े सवाल पूछते थे।
डॉ. खोजा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल भविष्यवाणी करना नहीं, बल्कि लोगों को सकारात्मक सोच और सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उनका मानना है कि सकारात्मक विचार और सही निर्णय जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।
भारत से लेकर अमेरिका, दुबई, केन्या, मलेशिया, थाईलैंड और अन्य देशों तक अपनी पहचान बना चुके डॉ. खोजा आज वास्तु और ज्योतिष के क्षेत्र में एक चर्चित नाम बन चुके हैं।










