/साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की दमदार फिल्म ‘Beast’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज 
साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की दमदार फिल्म 'Beast' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज 

साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की दमदार फिल्म ‘Beast’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज 

Spread the love

साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपने एक्टिंग से करोड़ों दिलो पर राज करनेवाले मशहूर सुपरस्टार एक्टर थालापति विजय इन दिनों अपने अपकमिंग फिल्मों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनकी आनेवाले फिल्मों का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आनेवाले दिनों में अपने फिल्मों से थालापति विजय बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाले हैं। वैसे बता दे कि थालापति विजय की पिछली रिलीज फिल्म मास्टर के बाद अब एक्टर अपनी अगली फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि, थालापति विजय की अगली फिल्म बीस्ट है।

वही अब थालापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बीस्ट’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म बीस्ट का ट्रेलर काफी धमाकेदार है। जिसमे अभिनेता थालापति विजय का धांसू अवतार दिखाई दे रहा है। इस फिल्म में थालापति विजय के साथ बॉलीवुड और साउथ की मशहूर अभिनेत्री पूजा हेगड़े लीड रोल में नजर आने जा रही हैं।

Beast trailer: Vijay plays a killing machine in the action thriller |  Entertainment News,The Indian Express

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ सुपरस्टार थालापति विजय की फिल्म बीस्ट यह एक पैन इंडिया फिल्म है। इस फिल्म को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी भाषाओं में रिलीज किया जायेगा। थालपति विजय की फिल्म बीस्ट इसी 13 अप्रैल को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। जिसका निर्देशन नेलसन दिलीपकुमार ने किया है।