/राम नवमी पर आदिपुरुष के ‘राम’ बनकर सबके सामने चमकेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास
राम नवमी पर आदिपुरुष के 'राम' बनकर सबके सामने चमकेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास

राम नवमी पर आदिपुरुष के ‘राम’ बनकर सबके सामने चमकेंगे साउथ सुपरस्टार प्रभास

Spread the love

बाहुबली और साउथ इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखानेवाले दमदार एक्टर प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्मों का बड़े ही बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। उनकी इसी फिल्मों की लिस्ट में ‘आदिपुरुष’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। वही अब प्रभास की फिल्म आदिपुरुष से एक नया पोस्टर सामने आया हैं | इस पोस्टर में प्रभास का दमदार लुक देखने को मिल रहा हैं | सामने आए इस पोस्टर में प्रभास ‘राम’ के दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद फैंन्स की एक्ससाइटमेंट अब सांतवे आसमान पर पहुंच चुका हैं। वही अब इस फिल्म से एक खबर सामने आ रही हैं। जिसे सुन फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। खबर फिल्म में प्रभास के फर्स्ट लुक से जुड़ी हुई है। तो चलिए आपको बताते है फिल्म कब होगा फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पहला लुक जारी।

दरअसल आपको बता दे कि प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्ससाइटमेंट हैं। इस फिल्म ने आने से पहले ही लोगों के दिलों को जीत लिया है। वही अब आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऐसा बताया जा रहा है कि ‘आदिपुरुष’ इस फिल्म में रामायण की कहानी को बड़े पर्दे पर अनोखे अंदाज में दिखाया जाएगा। जानकारी के लिए आपको बताा दें कि यह फिल्म टी-सीरीज़ के बैनर तले बन रही है। फिल्म आदिपुरुष में साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ-साथ बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कृति सेनन भी नजर आने वाली है। इस फिल्म का पहला लुक राम नवमी को फैंस के सामने आने वाला है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की हाल में रिलीज रोमांटिक ड्रामा फिल्म राधे श्याम बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पई। इस फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स द्वारा मिक्स्ड रिव्यु मिले हैं। इस फिल्म ने उम्मीद से भी कम कमाई की है। जिसके बाद से प्रभास के फैंस को अब फिल्म आदिपुरुष से बहुत उम्मीदें है।