Payal Rohatgi – Sangram Singh: तो आखिरकार 12 सालों का इंतेजार हुआ खत्म! 9 जुलाई को शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे पायल रोहतगी और संग्राम सिंह!
Payal Rohatgi – Sangram Singh: किसे पता था कि एक हाईवे पर हुई मुलाकात , सात जन्मों के अटूट बंधन में बंध जाएगी। किसे पता था हरियाणा की सादगी समेटे और कॉमन वेल्थ के हैवी लिफ्ट चैंपियन संग्राम सिंह, गुजरात की बिंदास और बेबाक हसीना पायल रोहतगी आगे जाकर एक दूसरे को हो जाएंगे। भले सोच अलग, शख्सियत अलग, काम अलग, लेकिन एक दूसरे के लिए बेइंतहा मोहब्बत और सम्मान हैं कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी अपने 12 साल के रिश्ते पर शादी की मुहर लगा रहे हैं।
जी हाँ, ये पायल और संग्राम के चाहनेवालों के लिए किसी खुश खबरी से कम नही हैं कि 9 जुलाई 2022 को ये दोनों शादी के अनमोल बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में संग्राम सिंह ने इस बात की घोषणा कि और कहा,” पहले हम शादी, मेरे बर्थडे के दिन यानि कि 21 जुलाई को करनेवाले थे लेकिन हिन्दू धर्म और तारीख के हिसाब से 8 और 9 जुलाई के मुहूर्त बहुत शुभ हैं। तो इसीलिये हम 9 जुलाई को शादी कर रहे हैं। शादी गुजरात,हरियाणा या राजस्थान में से किसी एक जगह पर होगी”.
पायल और संग्राम कहते हैं कि,” हम हर कपल को मैसेज देना चाहते है कि शादी सिर्फ तीन शब्दो का अर्थ नही हैं जो हाथों में लाल गुलाब लेकर केवल आई लव यू कहकर बयान हो सके। शादी दो आत्माओं का मिलन हैं। जो दिल से जानते हैं कि उन्हें जिंदगी का खूबसूरत सफर एक साथ तय करना हैं। अगर ऐसा हो तभी शादी करे। वरना समय ले और सोचे। शादी सम्मान दिलाती हैं उसे, जिसे आप प्यार करते हो और उस भरोसे को, जिसपर आपका पार्टनर यकीन करता हैं। आपको आपके साथी का हाथ थामकर जिंदगी के हर उतार चढ़ाव में साथ देना होगा। यही विश्वास शादी की नींव होती हैं। और यही भरोसा सच्चे प्यार की निशानी होती है”.
.