/भारत के राष्ट्रपति कौन हैं सवाल पूछने पर पायल रोहतगी ने दिया यह जवाब, ट्रोलर्स ने लिए आड़े हाथ
भारत के राष्ट्रपति कौन हैं सवाल पूछने पर पायल रोहतगी ने दिया यह जवाब, ट्रोलर्स ने लिए आड़े हाथ

भारत के राष्ट्रपति कौन हैं सवाल पूछने पर पायल रोहतगी ने दिया यह जवाब, ट्रोलर्स ने लिए आड़े हाथ

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रिएलिटी शो ‘लॉकअप’ इन दिनों दर्शकों के बिच खूब फेमस हुआ हैं। इस शो के आते है लोग इसे देखना पसंद कर रहे हैं। इस शो में तरह तरह के कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स के आपस में नोक-झोक करते ही रहते हैं। कंगना रनौत के इस शो में सभी कंटेस्टेंट को हर रोज कुछ ऐसे-ऐसे गेम दिये जा रहे हैं, जो उनकी योग्यता को भी बखूबी मापते हैं। इस शो में दोनों टीम (ऑरेंज और ब्लू) को ऐसा टास्क दिया गया, जिसमें कंटेस्टेंट की जनरल नॉलेज का पता लगता ही है। लेकिन यहां यह बात हैरान करती हैं कि कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ (Lock Upp) के कई कंटेस्टेंट ऐसे भी रहे, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति तक का नाम नहीं मालूम था। अब इसी लिस्ट में एक्ट्रेस सारा खान, पायल रोहातगी (Payal Rohatgi), पूनम पांडे और निशा रावल का नाम शामिल है।

कंगना रनौत का वेब शो ‘लॉकअप‘ के इस टास्क में ऑरेंज टीम के कंटेस्टेंट पायल रोहातगी (Payal Rohatgi) और पूनम पांडे को जनरल नॉलेज का गेम खेलने के लिए चुना गया था। तो वहीं दूसरे कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शर्मा और बबीता फोगाट को वजन उठाना पड़ा था। जैसे-जैसे इस सवाल के जवाब गलत होते, वैसे वैसे सिद्धार्थ और बबीता के कंधों का बोझ बढ़ता चला जाता था। तभी इस गेम शो के दौरान ब्लू टीम से जनरल नॉलेज के गेम के लिए कंटेस्टेंट निशा रावल और सारा खान को चुना गया तो वहीं वजन उठाने के लिए शिवम और तहसीन आगे आए।

Lock Upp: Payal Rohatgi fails to name the President of India, Twitter  reacts: 'Then they say we don't get opportunities' | Web Series - Hindustan  Times

इस गेम के बीच ही चारों कंटेस्टेंट से भारत के वर्तमान राष्ट्रपति का नाम पूछा गया। लेकिन यहां सभी कंटेस्टेंट्स सारा खान, निशा रावल, पूनम पांडे और पायल रोहातगी में से कोई भी सदस्य इस सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया। दरअसल बता दें कि पायल रोहातगी सोशल मीडिया पर अक्सर अपने पोलिटिकल व्यूज शेयर करती नजर आती हैं। साथ ही पायल प्रधानमंत्री मोदी का भी खूब समर्थन करती हैं लेकिन इसके बावजूद पायल भारत के राष्ट्रपति का नाम नहीं जानती और इस सवाल का जवाब नहीं बता पाईं। अपनी इस बात को लेकर वह लोगों के निशाने पर आ गई हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं।

इसके अलावा इस गेम के दौरान पायल रोहातगी से एक और सवाल पूछा गया, जिसका जवाब वह नहीं दे पाईं। दरअसल बता दे कि, उनसे पूछा गया था कि ट्विटर पर वर्ड लिमिट कितनी है, जिसके जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि 140 है। लेकिन बता दे कि इसका सही जवाब 280 था।