सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस 15 में शुरू हुई तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की लवस्टोरी घर के बाहर भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इन दोनों की प्यारी सी जोड़ी को ऑडियंस बेहद पसंद करती हैं। वही ऑडियंस इस दोनों को शादी के बंधन में देखना चाहते हैं। वही आपको बता दे कि आज गुड़ी पड़वा के मौके पर नागिन फेम अदाकारा तेजस्वी बेहद ही खुश हैं क्योंकि वह इसे अपने परिवार और बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा के साथ मन रही हैं।
अक्सर इन दोनों से हमेशा यही सवाल किया जाता हैं कि आखिर यह प्यारा सा जोड़ा शादी कब करेगा। वही अब एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। तेजस्वी अपने और करण के शादी को लेकर कहा कि उन्होंने और करण ने अभी तक शादी पर चर्चा नहीं की है। फिलहाल दोनों केवल अपने काम पर ध्यान दे रहे हैं।
आपको बता दे कि नागिन-6 की एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने अपने इस इंटरव्यू में बताया, ‘हमें शादी के बारे में बात करने का अभी तक मौका नहीं मिला है। और यह सब बातें फोन पर नहीं की जा सकती है। अभी हमने इस पर कोई विचार नहीं किया हैं। इस लड़के ( कुंद्रा) ने सभी को बता दिया कि हम मार्च हम (शादी) कर रहे हैं। तब से, मार्च एक बड़ी बात बन गई है। वही अब सभी लोग यही कह रहे हैं कि मार्च खत्म हो गया, आप दोनों की शादी कब हो रहे हो। उसका मतलब था कि वह मार्च में शादी करना चाहता था। लेकिन हम यह नहीं जानते थे कि यह इतना क्रेजी होगा। इसका बस चले तो यह तो कर ही लेगा। लेकिन उसने सवाल नहीं उठाया, इसलिए, मैं उसे ताना मारती रहती हूं।’










