बॉलीवुड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स है जो अपने जीवन में एक ना एक बार धोखाधड़ी का शिकार हो चुके है। वही अब इसी लिस्ट में एक और अभिनेत्री धोखाधड़ी का शिकार हो चुकी है। दरअसल आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रिमी सेन के साथ एक फ्रॉड हुआ है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी पुलिस को देकर एफआईआर भी दर्ज करवाई हैं। एक्ट्रेस रिमी सेन ने मुंबई के एक बिजनेसमैन के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। उस बिजनेसमैन पर एक्ट्रेस रिमी सेन ने आरोप लगाया है कि, बिजनेसमैन ने उनके साथ 4.14 करोड़ों रुपए की ठगी की है। वही अब पुलिस थाने में रिमी सेन ने उस आरोपी बिज़नेसमैन के खिलाफ 420 और 406 के तहत मामला दर्ज करवाया है।
वही अब खबरों के अनुसार अब ऐसी खबर आ रही हैं कि एक्ट्रेस रिमी सेन ने अपने साथ हुए इस धोखाधड़ी के शिकायत में कहा है कि, वह उस आरोपी बिजनेसमैन से अंधेरी के गोरेगांव में मिली थी। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई। वह आरोपी खुद को मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन रौनक जतिन व्यास बताया था। रिमी सेन के मुताबिक वह आरोपी अपनी एल ई डी लाइट कंपनी खोलना चाहता था और उसने अपना प्लान रिमी को बताया। जिसके बाद उसने एक्ट्रेस रिमी सेन को इसमें इन्वेस्टमेंट करने का ऑफर दिया और कहा कि इससे होनेवाले प्रॉफिट में 40 फ़ीसदी रिटर्न करने का वादा किया। एक्ट्रेस रिमी सेन ने इसके बाद आरोपी के उस कंपनी में पैसा लगा दिया।


अब उसके बिज़नेस में अपना पैसा लगाने के बाद रिमी सेन को अब न तो उस आरोपी ने पैसे वापस दिए और न ही फायदे की रकम। इस धोखाधड़ी के मामले में रिमी सेन ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई है। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।










