बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर करण जौहर इन दिनों छोटे पर्दे पर हुनरबाज शो के जज के रूप में लोगों को काफी एंटरटेन कर रहे हैं। इस शो में उनके साथ परिणीति चोपड़ा भी है। इस शो गेस्ट के साथ साथ जज, कंटेस्टेंट्स, होस्ट और ऑडियंस सभी मस्ती करते रहते हैं। वही अब इस शो का नया प्रोमो सामने आ चुका हैं। इस प्रोमो में जज के तौर पर नजर आ रहे करण जोहर डांस कर सबको इम्प्रेस करते नजर आ रहे हैं। उनका यह डांस देख सभी हैरान हो जाते हैं वही करण के इस डांस परफॉरमेंस को बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा काफी एन्जॉय करती हुई नजर आ रही हैं। वैसे आपको बता दे कि करण जोहर आमिर खान की 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘हम हैं रही प्यार के’ का गाना ‘घूंघट के आड़ में दिलबर का….’ गाने पर डांस करते नजर आए। ऐसे में इस शो में कुमार सानू भी मौजूद थे और उन्होंने भी करण जौहर की तारीफ की। इससे पहले करण शो पर लोगों को खूब हंसा चुके हैं। उन्होंने अपनी घनघोर बेइज्जती का खुलासा किया था।
वैसे इस बात में तो कोई दो राय नहीं हैं, मशहूर निर्माता -निर्देशक करण जौहर मल्टी टैलेंटेड हैं, इसमें कोई शक नहीं। बता दे कि करण जोहर एक मशहूर डायरेक्टर हैं, प्रोड्यूसर हैं, वही वह ऐक्टिंग में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं, इसके अलावा लोगों को फैशन टिप्स भी देते रहते हैं। वही इसके अलावा उन्होंने हुनरबाज के सेट्स पर अपना एक और हुनर दिखाया। अब आपको बता दे कि हुनरबाज शो के अपकमिंग एपीसोड में करण जौहर ‘हम हैं राही प्यार के’ के गाने ‘घूंघट की आड़ से’ गाने पर डांस करते दिखाई देंगे। इस एपीसोड का प्रोमो चैनल ने रिलीज कर दिया है। करण स्टेज पर डांस करते दिख रहे हैं और परिणीति उनको देखकर हैरान हैं।
वही हुनरबाज शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और करण जौहर के अलावा बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती भी जज के रूप में नजर आ रहे हैं। वही अब इस शो के आने वाले एपीसोड में सिंगर कुमार सानू गेस्ट जज के रूप में मौजूद रहेंगे। गेस्ट जजेज के साथ सिलेब जज और होस्ट भारती और हर्ष काफी मस्ती करते दिखाई दिए। बीते एपीसोड में हर्ष ने परिणीति से कहा था कि वह अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की बेटी को भारत ले आएं। इस पर परिणीति ने जवाब दिया था, अरे अभी वह बहुत ही छोटी है। इससे पहले एक एपीसोड में करण जौहर बता चुके हैं कि कभी खुशी कभी गम के गाने सूरज हुआ मद्धम के लिए शूटिंग करते वक्त उनकी किस कदर बेइज्जती हुई थी।










