स्टारप्लस का मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में इन दिनों हाई ड्रामा देखने को मिल रहा हैं। इस सीरियल में इन दिनों सई और विराट के रिश्ते में दरार आ चुकी है। वही अब सई विराट संग अपने रिश्ते को बचाने की काफी कोशिश कर रही है। लेकिन वही दूसरी तरफ विराट सई से दूर जाने की प्लानिंग कर रहा है। सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ की कहानी में अब तक की कहानी में आपने देखा कि सई विराट को उसके साथ होली खेलने के लिए राजी कर लेती है।
टीवी एक्टर नील भट्ट (Neil Bhatt), ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) और आयशा शर्मा (Ayesha Singh) स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि चुपके से सई गुजियों में भांग मिला देगी। फिर विराट को अश्विनी अपने हाथों से गुजिया खिलाएगी। गुजिया खाते ही विराट को नशा हो जाएगा। और फिर नशे की हालत में ही विराट सई के बेहद करीब चला जाएगा। ऐसे में भांग के नशे में होली के दिन सई और विराट को एक दूसरे के साथ समय बिताने को मिलेगा। इस दौरान विराट और सई काफी करीब आ जाएंगे। सई को विराट बड़े ही प्यार से रंग लगाएगा। दूसरी तरफ पाखी विराट और सई को अलग करने की कोशिश करेगी। हालांकि नशे की हालत में विराट, पाखी को नजरअंदाज कर देगा।
वही विराट का नशा उतरने के बाद वह घरवालों की जमकर क्लास लेगा। वही इसके बाद विराट सबसे यह पूछेगा कि आखिर गुजियों में किसने नशा मिलाया था। सई बिना देर किए अपना गुनाह कबूल कर लेगी। इसके बाद सई पर विराट काफी भड़क जाएगा। विराट सई को उससे दूर रहने के लिए कहेगी। हालांकि सई बार बार खुद को विराट की पत्नी बताएगी। सई का सच जानकर अश्विनी भी उससे खफा हो जाएगी। तभी विराट गुस्से में अपने डीआईडजी को फोन कर देगा। विराट डीआईजी से अपना ट्रांसफर करने के लिए कहेगा। विराट के ट्रांसफर की खबर सुनकर भवानी उससे नाराज हो जाएगी और फिर वह सई को चव्हाण हाउस से जाने को कहेगी। सई अपना ससुराल छोड़ने से इनकार कर देगी।










