/कंगना रनौत के लॉक अप की कैदी बनी दंगल गर्ल, बाकी कंटेस्टंट की हालत होगी खराब
कंगना रनौत के लॉक अप की कैदी बनी दंगल गर्ल, बाकी कंटेस्टंट की हालत होगी खराब

कंगना रनौत के लॉक अप की कैदी बनी दंगल गर्ल, बाकी कंटेस्टंट की हालत होगी खराब

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में छाई रहती है। वही अब कंगना रनौत अपना मोस्ट अवेटेड रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock-Up) लेकर आई है। यह रियलिटी शो 27 फरवरी को ऑन एयर किया जाएगा। इस शो को लेकर दर्शको में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वही इस शो में नजर आनेवाले कंटेस्टंटस पर दर्शकों की पैनी नजर टिकी हुई हैं। इस शो में दिखाई देनेवाले पहले 3 कंटेस्टंट के नाम से पर्दा हट चुका है। वही अब इस शो के चौथी कंटेस्टंट को लेकर खुलासा हुआ है।

दरअसल आपको बता दे कि, ओटीटी प्लेटफार्म ऑल्ट बालाजी ने एक नया टीज़र ऑडियंस के साथ शेयर किया है। इस टीज़र में रियल लाइफ की ‘दंगल गर्ल’ दिखाई दे रही है। इस टीज़र से यह साफ होता है कि कंगना रनौत के लॉक अप में कैद होनेवाली चौथी कंटेस्टंट बबिता फोगाट होनेवाली है। बबिता फोगाट इस टीज़र में दिखाई दे रही है। 


कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉक अप’ से सामने आए इस टीज़र में दंगल गर्ल बबिता फोगाट कहती हुई नजर आ रही है कि, ‘आपने मेरे ऊपर बनी फिल्म तो देख ही ली होगी, लेकिन अब मैं आ रही हूं असली दंगल करने। हमारी छोरियां छोरों से कम हैं के?’

Lock Upp: Poonam Pandey To Pratik Sehajpal - Here Are 7 Contestants Who  Might Possibly Get 'Trapped' Inside Kangana Ranaut's Reality Show

आपको बता दे कि कंगना रनौत का रियलिटी शो ‘लॉक-अप’ 27 फरवरी को एमएक्स प्लेयर और ऑल्ट बालाजी पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस शो में कंटेस्टंट के रूप में अभी तक स्टैंडअप कॉमेडियन मुनावर फारूकी, निशा रावल, पूनम पांडे का नाम सामने आया है। इसके बाद अब बबिता फोगाट की ‘लॉक-अप’ में एंट्री हुई है। देखना वाकई काफी इंटरेस्टिंग होगा कि यह यह क्या धूम मचाते हैं।