/भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिल तोड़नेवाला गाना ‘याद आती नहीं’ हुआ रिलीज, प्रियंका खेरा संग किया रोमांस
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिल तोड़नेवाला गाना 'याद आती नहीं' हुआ रिलीज, प्रियंका खेरा संग किया रोमांस

भोजपुरी स्टार पवन सिंह का दिल तोड़नेवाला गाना ‘याद आती नहीं’ हुआ रिलीज, प्रियंका खेरा संग किया रोमांस

Spread the love

भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना दमखम दिखा चुके स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपने नए गाने के साथ हाजिर हो चुके हैं। इस बार पवन सिंह पूरा पूरा साथ म्यूजिक कम्पोजर व प्रोड्यूसर सलीम सुलेमान ने दिया हैं। पवन सिंह और सलीम सुलेमान की दमदार जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल आपको बता दे कि पवन सिंह का नया गाना ‘याद आती नहीं’ अब रिलीज हो गया है। 


आपको बता दे कि पवन सिंह का यह गाना म्यूजिक कंपोजर सलीम सुलेमान के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया हैं | यह गाना रिलीज होते ही धमाल मचा रहा हैं। इस गाने में पवन सिंह के साथ प्रियंका खेरा रोमांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने को दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा हैं। 

Pawan Singh के सॉन्ग Yaad Aati Nahin के टीजर को मिला शानदार रिस्पांस, 26  मिनट में हुए 15 हजार व्यूज - pawan singh latest new song yaad aati nahin  teaser video release


वही आपको बता दे कि इस गाने से पहले सलीम सुलेमान और पवन सिंह का कोलेब्रेशन ‘बबुनी तेरे रंग’ में देखने को मिला था, जो खूब वायरल हुआ था। वही अब ‘याद आती नहीं’ गाना भी काफी धूम मचा रहा हैं। इस गाने में एक्टर पवन सिंह पंजाबी एक्ट्रेस प्रियंका खेरा के प्यार में नजर आ रहे हैं। लेकिन वह पवन को धोखा देती हैं और किसी और से अफेयर कर बैठती हैं, जिसे एक दिन खुद पवन देख लेते हैं और उनका दिल टूट जाता है। इसी के इर्द-गिर्द यह गाना घूमता नजर आ रहा हैं।