आमिर अली संग संजीदा शेख के डाइवोर्स के बाद, जाने किसे मिली बेटी की कस्टडी
एक समय ऐसा था जब टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्स कपल संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) और आमिर अली (Aamir Ali) लोगों के दिलों पर राज करते थे। दोनों ने 7 साल तक एक दूसरा का साथ निभाया। लेकिन अब इनकी इस प्यारी जोड़ी को किसी की नज़र लग गई हैं। 2 मार्च 2012 को दोनों ने एक दूसरे से निकाह किया वही 30 अगस्त 2019 को दोनों ने सेरोगेसी से एक बच्ची का अपने ज़िन्दगी में स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने आयरा अली रखा है। लेकिन अब खबरें सामने आई की यह प्यारा कपल अब एक दूसरे से अलगहो रहा है और तलाक ले रहे हैं।

खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा हैं कि संजीदा और आमिर अली के बिच सब कुछ ठीक नहीं हैं और यह दोनों काफी दिनों से अलग रह रहे हैं। संजीदा ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। वह अपनी मां के घर चली गई थीं। अब ख़बरों की माने तो एक्ट्रेस संजीदा शेख और आमिर अली ने नौ महीने पहले आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था।


हालाँकि इस बात को लेकर बात सामने नहीं आई हैं की दोनों किस वजह से अलग हुए हैं। एक पोर्टल ने अपने सोर्स के हवाले से कहा कि, “तलाक के कागजात आए लगभग नौ महीने हो चुके हैं। वे अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। वे दोनों बेहद प्राइवेट हैं, और इसलिए तलाक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं देना चाहते हैं।”

वही आपको बता दे कि दोनों के बेटी की कस्टडी एक्ट्रेस संजीदा शेख को दी गई हैं। हालाँकि दोनों की अलग होने पर अभी तक कपल का कोई बयान सामने नहीं आया हैं। अब दोनों के इस खबर से फैंन्स टूट गया हैं। फैंन्स दोनों को अलग होता देख नहीं पा रहे हैं।