/आमिर अली संग संजीदा शेख के डाइवोर्स के बाद, जाने किसे मिली बेटी की कस्टडी 
आमिर अली संग संजीदा शेख के डाइवोर्स के बाद, जाने किसे मिली बेटी की कस्टडी 

आमिर अली संग संजीदा शेख के डाइवोर्स के बाद, जाने किसे मिली बेटी की कस्टडी 

Spread the love

एक समय ऐसा था जब टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्स कपल संजीदा शेख (Sanjeeda Sheikh) और आमिर अली (Aamir Ali) लोगों के दिलों पर राज करते थे। दोनों ने 7 साल तक एक दूसरा का साथ निभाया। लेकिन अब इनकी इस प्यारी जोड़ी को किसी की नज़र लग गई हैं। 2 मार्च 2012 को दोनों ने एक दूसरे से निकाह किया वही 30 अगस्त 2019 को दोनों ने सेरोगेसी से एक बच्ची का अपने ज़िन्दगी में स्वागत किया। जिसका नाम उन्होंने आयरा अली रखा है। लेकिन अब खबरें सामने आई की यह प्यारा कपल अब एक दूसरे से  अलगहो रहा है और तलाक ले रहे हैं।

Aamir and sanjeeda
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali Daughter

खबरों के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा हैं कि संजीदा और आमिर अली के बिच सब कुछ ठीक नहीं हैं और यह दोनों काफी दिनों से अलग रह रहे हैं। संजीदा ने अपने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया था। वह अपनी मां के घर चली गई थीं। अब ख़बरों की माने तो एक्ट्रेस संजीदा शेख और आमिर अली ने नौ महीने पहले आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था।

aamir ali and sanjeeda sheikh
Sanjeeda Shaikh Aamir Ali

हालाँकि इस बात को लेकर बात सामने नहीं आई हैं की दोनों किस वजह से अलग हुए हैं। एक पोर्टल ने अपने सोर्स के हवाले से कहा कि, “तलाक के कागजात आए लगभग नौ महीने हो चुके हैं। वे अपने-अपने जीवन में आगे बढ़ चुके हैं। वे दोनों बेहद प्राइवेट हैं, और इसलिए तलाक के बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं देना चाहते हैं।”

sanjeeda

वही आपको बता दे कि दोनों के बेटी की कस्टडी एक्ट्रेस संजीदा शेख को दी गई हैं। हालाँकि दोनों की अलग होने पर अभी तक कपल का कोई बयान  सामने नहीं आया हैं। अब दोनों के इस खबर से फैंन्स  टूट गया हैं। फैंन्स दोनों को अलग होता देख नहीं पा रहे हैं।