टेलीविज़न इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस रश्मि देसाई आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके हुस्न और अदाकारी के लोग कायल हैं। टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। वही इन दिनों एक्ट्रेस रश्मि देसाई टीवी शो ‘नागिन 6’ में नजर आ रही हैं। शो में आते ही एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने किरदार के जरिए उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है।
वही इसी बीच एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर आस्क मे एनीथिंग सेशन रखा था। इस दौरान एक्ट्रेस रश्मि देसाई से उनके चाहनेवालों से उनसे अलग अलग सवाल पूछे जिसका जवाब एक्ट्रेस ने अपने ही अंदाज में दिया। लेकिन वही इसी दौरान एक यूज़र ने रश्मि देसाई से उमर रियाज संग उनके रिलेशनशिप के लेकर सवाल किया। यूजर ने पूछा कि, क्या वह उमर रियाज से प्यार करती है?

इस पर एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने अपने अंदाज में जवाब दिया। जवाब में एक्ट्रेस रश्मि देसाई ने कहा कि, नहीं हम अच्छे दोस्त हैं और बिल्कुल परिवार की तरह ही है। इससे ज्यादा हमारे बीच और कुछ नहीं है।इसके आगे रश्मि ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप सभी लोगों को हमारा बॉन्ड बेहद पसंद है और हम इस बात की तारीफ करते हैं। बता दें कि उमर और रश्मि देसाई को आप टीवी रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 15 में एक साथ देख चुके हैं।










