/आरआरआर फिल्म देखने के बाद ‘एस एस राजामौली’ की फैन हुई एक्ट्रेस कंगना रनौत
आरआरआर फिल्म देखने के बाद 'एस एस राजामौली' की फैन हुई एक्ट्रेस कंगना रनौत

आरआरआर फिल्म देखने के बाद ‘एस एस राजामौली’ की फैन हुई एक्ट्रेस कंगना रनौत

Spread the love

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाकी अंदाज के लिये काफी जानी जाती हैं। अक्सर एक्ट्रेस अपने बयानों के चलते सुर्खियों में छाई हुई रहती हैं। वही अब एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर चर्चाओं का विषय बनी हुई हैं। दरअसल बात यह है कि कंगना रनौत ने हाल ही में मशहूर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के डायरेक्टर और​ फिल्ममेकर एस एस राजामौली की फिल्म देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रही है। कंगना रनौत ने साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर को देख ली हैं और अब वह इस फिल्म का तारीफ करते हुए नहीं थक रही हैं। आरआरआर फिल्म को देखने के बाद तो एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली की फैन हो गई है।

डायरेक्टर एस एस राजामौली की तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाकर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने जमकर उनकी तारीफ की है। उनके तारीफ करते हुए एक्ट्रेस कंगना ने लिखा कि डायरेक्टर राजामौली सर ने साबित कर दिया है कि वह अब तक के सबसे महान भारतीय फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कभी असफल फिल्में नहीं दी है।

अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आगे लिखा कि, ‘उनके बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि वह सफलता नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में उनकी विनम्रता एक व्यक्ति के रूप में उनकी सादगी, अपने राष्ट्र और अपने धर्म के लिए उनका महान प्रेम आप जैसा रोल मॉडल कर बहुत अच्छा लगा। सर मै आपकी फैन हो गई। अगर हम बात करें कंगना रनौत के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे उनकी फिल्म तेजस और धाकड़ जैसी शामिल है।