/स्टार भारत के चर्चित शो ‘स्वयंवर- Mika Di Vohti’ में ली Akanksha Puri ने एंट्री
Akanksha Puri took entry in Star Bharat's popular show 'Swayamvar - Mika Di Vohti'

स्टार भारत के चर्चित शो ‘स्वयंवर- Mika Di Vohti’ में ली Akanksha Puri ने एंट्री

Spread the love

स्टार भारत का बहुप्रतीक्षित शो ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ को दर्शक बहुत एन्जॉय कर रहे हैं और मीका की वोटी के चुने जाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। वहीं शो में मीका की राजकुमारियों  को चुनौती देने के लिए वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो रही है। खास खबर है कि शो में आकांशा पुरी ने एंट्री ली है इतना ही नहीं वो खुदको एकलौती क्वीन कहकर अन्य प्रतियोगियों को चुनौती भी दे रही हैं चलिए जाने ! 

‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ शो में वाइल्ड कार्ड प्रतियोगी के रूप में भाग लेने वाली आकांक्षा पुरी की खबरें सोशल मीडिया पर पहले से ही हवा की तरह चल रही हैं। वे बताती हैं, “मैं मीका सिंह के स्वयंवर का हिस्सा बनकर बहुत खुश और उत्साहित हूं। इस जगह में वाकई बहुत अच्छी वाइब्स हैं। हम एक-दूसरे को सालों से जानते हैं और अब मैं मीका के जीवन में रोशनी और खुशियां फैलाने आई हूं। मैं हवा पहले से ही यहाँ लोगों को देखकर बहुत नकारात्मकता महसूस कर रही हूं, लड़कियां डरी हुई हैं और आपस में लड़ रही हैं। कुछ भी हो, मैं यहाँ प्यार और खुशियाँ फैलाती रहूंगी।”

प्रतियोगियों के बारे में अधिक बात करते हुए वह कहती हैं, “मैं यह कह सकती हूं कि लड़कियां बेहद प्रतिभाशाली और ऊर्जावान हैं। मीका सिंह से भी लड़कियों ने बहुत तारीफ बटोरी है। मैं लड़कियों को शो के लिए शुभकामनाएं देती हूँ।”
मीका सिंह शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी; में अपने लिए जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं। शो में देश भर की कई कंटेस्टेंट हैं जो मीका की लेडीलव बनने के लिए आपस में कॉम्पिटिशन कर रही हैं। हालाँकि, अब अभिनेत्री आकांक्षा पुरी ने भी इस शो में एक अतिथि के रूप में नहीं बल्कि एक प्रतियोगी के रूप में एंट्री ली है, जो लड़कियों को और अधिक असुरक्षित और कमजोर बना देंगी क्योंकि आकांक्षा 13 साल से मीका की दोस्त हैं। ऐसी ही कई और बातों को जानने के लिए देखते रहिए ‘स्वयंवर – मीका दी वोटी’ शो हर सोमवार से शुक्रवार, रात 8 बजे केवल स्टार भारत पर !

आर माधवन की रॉकेट्री: नांबी इफेक्ट ने सभी…