/जाने आखिर क्यों सपना चौधरी ने अपने फैंन्स से मांगी माफ़ी ?
जाने आखिर क्यों सपना चौधरी ने अपने फैंन्स से मांगी माफ़ी ?

जाने आखिर क्यों सपना चौधरी ने अपने फैंन्स से मांगी माफ़ी ?

Spread the love

हरियाणा की डांसिंग क्वीन और ‘बिग बॉस 11’ की कंटेस्टेंट रह चुकीं सपना चौधरी ने अपने डांस और अंदाज से हर किसी का दिल जीता हैं। यही नहीं बल्कि अपने अंदाज से सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं। मगर फ़िलहाल सपना चौधरी ने अपने सोशल मीडिया से कुछ दिनों का ब्रेक लेने का फैसला किया है। आपको बता दे कि डांसिंग क्वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए दी। सपना चौधरी ने बताया कि वह लगातार कुछ दिनों तक सोशल मीडिया पर मौजूद नहीं रहेंगी। ‘बिग बॉस‘ कंटेस्टेंट सपना चौधरी ने अपने इस पोस्ट में सोशल मीडिया को अलविदा कहने की वजह भी जाहिर की।

दरअसल आपको बता दे कि सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, जिसके कारण वह सोशल मीडिआ पर अपडेट नहीं रहेंगी। उन्होंने इस बारे में बताते हुए लिखा, “राम राम… तबीयत ठीक न होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना जल्द मिलेंगे।” बता दें कि बीते कुछ दिनों से देसी क्वीन सपना चौधरी की तबीयत ठीक नहीं है। वह इलाज के लिए अस्पताल में भी भर्ती हुई थीं।

आपको बता दे कि हालही में मध्य प्रदेश के सतना जिले में सपना चौधरी का एक लाइव शो के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। तभी सपना ‘दिल्ली की गर्मी’ सॉन्ग पर डांस कर रही थीं। लेकिन स्टेज पर डांस करते वक़्त अचानक उन्हें पेट में दर्द उठा, जिसके बाद तुरंत सपना को अस्पताल ले जाया गया। हालांकि इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। और अभी ऐसे में सपना खुद का ख्याल रखने के लिए सोशल मीडिया को कुछ दिनों के लिए अलविदा कह दिया है।

Sapna Choudhary ने लाल दुपट्टा पर हिलाई कमर, वीडियो हो गया वायरल मिनटों में  आए लाखों Views

बता दें कि हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का गाना ‘लाल दुपट्टा…’ रिलीज हुआ है, इस गाने को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया। बता दे कि इस गाने में सपना चौधरी का जबरदस्त डांस तो है ही, साथ ही रेणुका पवार ने भी अपनी आवाज का जादू चलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।