साउथ सुपरस्टार और बाहुबली फेम एक्टर प्रभास की मच अवेटेड फ़िल्म राधे श्याम का दर्शकों से लेकर क्रिटिक तक हर किसी को बेसब्री से इंतेजार है। राधे श्याम फ़िल्म एक रोमांटिक सागा हैं। इस फ़िल्म में साउथ स्टार प्रभास के साथ साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। आपको बता दे कि यह फ़िल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देनेवाली हैं। लेकिन अब रिलीज के पहले ही इन फ़िल्म की स्टोरी हो गई है लीक। वेल, बात दे कि इस फ़िल्म से 2 ट्रेलर मेकर्स ने दर्शकों के लिए रिलीज किया है। लेकिन वही अब इस फ़िल्म का रिव्यु भी आमने आया है। जिसे से सब हैरान है।
आपको बता दे कि, प्रभास और पूजा हेगड़े की फ़िल्म राधे श्याम का रिव्यू उमैर संधू ने किया है जो सेंसर बोर्ड मेंबर है और उन्होंने इन फिल्म ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) को सेंसर बोर्ड में देख लिया है। इन फ़िल्म को देखने के बाद उमैर संधू ने राधे श्याम का रिव्यु अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं। उन्होनेअपने रिव्यु में, ”फिल्म का फर्स्ट हाफ शानदार है। बेहद क्लासिक VFX का इस्तेमाल किया गया है। प्रभास और पूजा हेगड़े की केमिस्ट्री इलेक्ट्रिफाइंग है। राज अभी जारी है। क्या शानदार सब्जेक्ट है।”
वैसे आपको बता दे कि, उमैर संधू के इस फिल्म के रिव्यू से एक बात तो साफ है कि प्रभास और पूजा हेगड़े की फ़िल्म राधे श्याम की कहानी यहीं पर खत्म नहीं होने वाली है। इस फ़िल्म के मेकर्स ने फिल्म की कहानी को अगले पार्ट तक ले जाने के लिए सोचा है और फिल्म के अंत में मेकर्स आपको एक ऐसे जगह पर छोड़ने वाले हैं जिसे से आप के अंदर कई सवालों को पैदा कर देगा और आपको दूसरे पार्ट के लिए उत्सुक कर देगा।

उमैर की ट्वीट से साफ झलकता है कि राधे श्याम पूरी फिल्म देखने के बाद उमैर प्रभास की एक्टिंग स्टाइल के दीवाने नजर आए।
बता दे कि प्रभास की फ़िल्म ‘राधे श्याम की ओवरसीज सेंसर स्क्रीनिंग पूरी हो चुकी है। फैंस इस फ़िल्म को देखने के लिए बहुत एक्ससाइटेड हैं। अब देखना काफी शानदार होगा कि प्रभास की फ़िल्म राधे श्याम दर्शकों के उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं।










