/Lock Upp में रहकर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बयान किया अपना दर्द, कहा- ‘कुत्तों की तरह मरता था पति..’
Lock Upp में रहकर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बयान किया अपना दर्द, कहा- 'कुत्तों की तरह मरता था पति..'

Lock Upp में रहकर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बयान किया अपना दर्द, कहा- ‘कुत्तों की तरह मरता था पति..’

Spread the love

इंडियन मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे वैसे हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। आपको बता दे कि इन दिनों एक्ट्रेस पूनम पांडे बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के ओटीटी रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) में दिखाई दे रही हैं। यह वेब रियलिटी शो अपने रिलीज के साथ से ही काफी चर्चाओं में हैं। जैसे जैसे इसके एपिसोड्स स्ट्रीम किये हैं, वैसे वैसे शो दर्शकों को बेहद इंटरेस्टिंग लग रहा हैं। वही अब इस वेब रियलिटी शो में एक्ट्रेस मॉडल पूनम पांडे ने एक सनसनीखेज खुलासा किया है। इस दौरान एक्ट्रेस पूनम पांडे ने बताया कि वह अपने शादीशुदा लाइफ में कई बार घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है। जहां उनका पति सैम बॉम्बे उन्हें ‘कुत्तों’ की तरह मारता था। इतना ही नहीं बल्कि सैम बॉम्बे ने पूनम पांडे को कई दिनों तक उन्हें एक बंद कमरे में रखा गया। जहां उन्हें न खाना दिया जाता था और उनका मोबाइल फोन तक तोड़ दिया गया था।

कंगना रनौत का वेब शो लॉकअप के एक एपिसोड के दौरान एक्ट्रेस मॉडल पूनम पांडे ने बात करते हुए कहा, ‘यह लॉक अप, यहां का खाना और नींद, यह सब लग्जरी है मेरे लिए। मैं तो 4 साल तक एक नरक में रही हु, क्योंकि ऐसा रिश्ता ही था। जहां मैंने कई दिनों तक खाना नहीं खाया। और इसलिए मैं हमेशा वड़ा पाव के लिए लालची हो जाती हूं। यही नहीं मुझे तो बुरी तरह मारा गया है। मुझे मेरे बेडरूम में बंद रखा गया था। इन सबके अलावा मेरा फोन तोड़ दिया गया ताकि मैं किसी को कोई भी कॉल न कर सकूं। और फिर मुझे लगता था कि ऐसी जिंदगी जीने से अच्छा खुद को मार देना चाहिए। मैंने तो कई दफा खुद को मारने की कोशिश भी की। वह मुझे कुत्ते की तरह मारता था कुत्ते की तरह।’

Poonam Pandey का जबड़ा टूट गया, हॉस्पिटल में भर्ती हैं"...जानें क्या है  मैसेज का सच? | Poonam Pandey has been admitted to the hospital by showing a  fake picture kpn
Poonam Pandey talks about broken marriage with Sam Bombay, not dating for  next 5 years

अपना दुःख बयान करते हुए एक्ट्रेस पूनम पांडे की आंखों में नमि साफ़ देखी जा सकी। बता दे कि सोशल मीडिया पर पूनम पांडे का बुरा चेहरा जिसमे वह घायल हुई थी वह काफी वायरल हुआ था और ऐसे में लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करते थे। उनका काफी मजाक उड़ाते थे। एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इस पर कहा, ‘उस वक्त मुझे लगा मैं बहुत कमजोर हूं। मैं वह पूनम पांडे नहीं हूं जो मैं थी। मेरा बहुत मजाक उड़ाया गया। मेरी अस्पताल की भी काफी तस्वीरें वायरल हो गईं। यही नहीं बल्कि लोग कहते थे कि इसके साथ यही होना चाहिए। यह यही सब डिजर्व करती है। मैं मानसिक और शारिरिक उत्पीड़न के बुरे दौर से गुजरी हूं। मैं खुद को बहुत लकी मानती हूं कि मैं जिंदा हूं। मैं उस बुरे दौर से बाहर आ चुकी हैं। और आप सभी के साथ यहां बैठी हूं।’

Poonam Pandey shares loved-up video with Sam Bombay, points out all is well  in paradise
Lock Upp: Poonam Pandey Finally Breaks Silence On 'Stripping N*ked'  Statement & Takes A Complete U-Turn, Deets Inside!