बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर हफ्ते कोई ना कोई फिल्म दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार रहती हैं। ऐसे में मार्च के महीने में भी बॉलीवुड में कई ऐसी दमदार फिल्में रिलीज होंगी जो दर्शकों को अपना दीवाना बना देगी। मार्च महीने में एक्शन, बायोपिक मूवी से लेकर रोमांटिक मूवी रिलीज होंगी। आइए आज इस आर्टिकल में जानेंगे की मार्च में कौनसी फिल्म दस्तक देगी।
झुंड (Jhund) (4 मार्च 2022)
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की अपकमिंग फिल्म झुंड 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म को डायरेक्टर नागराज मंजुले ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन के अलावा सैराट स्टार आकाश थोसार और रिंकू राजगुरु मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वही यह एक बायोपिक फिल्म जैन जिसमे अमिताभ बच्चन विजय बरसे के किरदार में दिखाई देंगे। बता दे कि विजय बरसे गली के बच्चों को फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित करते हैं।
टूलसिदास जूनियर (Toolsidas Junior) ( 4 मार्च 2022)
बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त और राजीव कपूर की टूलसिदास जूनियर (Toolsidas Junior) एक और स्पोर्ट्स ड्रामा है जो 4 मार्च 2022 को रिलीज़ होगी। आपको बता दे कि यह फिल्म फरवरी 2021 में राजीव कपूर की मौत के बाद उनकी आखिरी फिल्म होगी। इस फिल्म में एक्टर दलीप ताहिल और वरुण बुद्धदेव अहम किरदार में दिखाई देंगे। वैसे बता दे कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अमिताभ बच्चन की झुंड से भिड़ेगी। इस फिल्म को मृदल महेंद्र ने डायरेक्ट किया हैं।
द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) (11 मार्च 2022)
अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स 11 मार्च को रिलीज होनेवाली हैं। इस फिल्म का टॉपिक बेहद ही संवेदनशील मुद्दे को छूती है जो दर्शको को डराती भी है और उन्हें कई पहलुओं पर मजबूर को मजबूर भी करती है। इस फिल्म का बैकग्राउंड 1990 के दशक की शुरुआत में कश्मीरी पंडितों की हत्या और उनके यातना के बारे में बताता है। यह फिल्म काफी चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के लिए ऑडियंस बेसब्री से इंतजार भी कर रही हैं। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर के साथ मिथुन चक्रवर्ती भी दिखाई देंगे।
राधे श्याम (Radhe Shyam) (11 मार्च 2022)
साउथ सुपरस्टार और बाहुबली स्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म राधे श्याम हैं। यह एक रोमांटिक सागा हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक पलकें बिछाएं बैठे हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म में प्रभास के साथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की जोड़ी दिखाई देनेवाली हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर राधा कृष्ण कुमार के निर्देशित किया हैं। यह फिल्म 11 मार्च को अनुपम खेर की फिल्म द कश्मीर फाइल्स को कड़ी टक्कर देगी। राधे श्याम फिल्म तेलुगु और हिंदी भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
बच्चन पांडे (Bachchan Pandey) (18 मार्च 2022)
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म बच्चन पांडे 18 मार्च को दर्शकों के सामने पेश होगी। यह फिल्म तमिल फिल्म जिगरथंडा (2014) की हिंदी रीमेक है। इस फिल्म में अक्षय कुमार बच्चन पांडे का रोल प्ले कर रहे हैं। बच्चन पांडे फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन, जैकलीन फर्नांडीज और अरशद वारसी मुख्य भूमिका में हैं।
आरआरआर (RRR) (25 मार्च 2022)
साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म आरआरआर को लेकर दर्शकों में काफी क्रेज हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। वही अब इस फिल्म के लिए ऑडियंस एक्ससाइटेड हैं। आरआरआर फिल्म में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर, राम चरण, बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और आलिया भट्ट नजर आएंगे। यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होगी।










