/बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- ‘यह तो…..’

बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर की तारीफ, कहा- ‘यह तो…..’

Spread the love

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की मोस्ट अवेटेड फिल्म का दर्शकों को बड़े ही बेसब्री से इंतज़ार था। इस फ़िल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज था। ऐसे में अब संजय लीला भंसाली डिरेक्टेड आलिया भट्ट की फ़िल्म ‘ गंगूबाई काठियावाड़ी’ फाइनली अब सिनेमा घरों में रिलीज हो चुकी हैं। 23 फरवरी को इस फ़िल्म का स्क्रीनिंग रखी गई थी। ऐसे में इस फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स पहुंचे थे। जहां आलिया भट्ट की फ़िल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने के बाद सेलेब्स भी इस फ़िल्म की तारीफ करते खुद को रोक नही पाए।


बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल , अलिया भट्ट की फ़िल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ देखने पहुंचे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं फ़िल्म देखकर कुछ भी बोलने की हालत में नही हूं।संजय लीला भंसाली सर मास्टर हैं और आलिया के बारें में तो मैं क्या ही कहूं। क्या कमाल का काम आलिया ने किया है गंगू बनकर….मैं तुम्हे सलाम करता हूं।


वही बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने भी आलिया और उनकी फिल्म की जमकर तारीफ की है। जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, ‘ आलिया भट्ट तुम शानदार अदाकारी की पर्याय हो। तुमने इस रोल के लिए अपने दिल से मेहनत की हैं। गंगूबाई में किरदार में तुमने जादू बिखेर दिया हैं। मेरी तरफ से तुम्हें खूब सारा प्यार।’

वही बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख ने भी आलिया भट्ट की फ़िल्म की खूब तारीफ की हैं। आपको बता दे कि आलिया भट्ट की फ़िल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को सबका ढेर सारा प्यार मिल रहा है। इस फ़िल्म में आलिया भट्ट ने गंगूबाई का दमदार किरदार निभाया हैं। इस फ़िल्म में जहां उनकी खूब तारीफ हो रही है वही इसी फिल्म में एक्टर विजय राज को भी सबका प्यार मिल रहा है।