/फिल्म विक्रम वेधा से लिक हुआ एक्टर सैफ अली खान का लुक, कुछ इस अंदाज में दिखेंगे एक्टर 
फिल्म विक्रम वेधा से लिक हुआ एक्टर सैफ अली खान का लुक, कुछ इस अंदाज में दिखेंगे एक्टर 

फिल्म विक्रम वेधा से लिक हुआ एक्टर सैफ अली खान का लुक, कुछ इस अंदाज में दिखेंगे एक्टर 

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के फिल्मों का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा ने दर्शकों में एक्ससाइटमेंट बढ़ा दी हैं। आपको बता दे कि साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक के लिए सैफ अली खान ने अपनी कमर कस ली हैं। विक्रम वेधा फिल्म से सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। विक्रम वेधा फिल्म से सामने आए इस फर्स्ट लुक में एक्टर सैफ अली खान पोलो टीशर्ट और जींस पहने नजर आ रहे हैं। वही सैफ के लुक को उनके चश्मे ने और प्रभावशाली बना दिया है। आपको बता दे कि सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन लीड रोल में होंगे। ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक की रिलीज डेट भी जारी हो चुकी है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को दर्शकों के सामने होगी। पुष्‍कर और गायत्री मिलकर ही हिंदी रीमेक का निर्देशन करेंगे। 

वैसे आपको बता दे कि सैफ अली खान की फिल्म ‘विक्रम वेधा’ (Vikram Vedha) के हिंदी रीमेक में बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) विलेन का रोल निभाने वाले हैं। ऐसे में सैफ अली खान के साथ ऋतिक रोशन के फैंन्स भी दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्ससाइटेड हैं। ऋतिक रोशन ने वैसे फिल्म वॉर, सुपर 30 जैसी ब्लॉकबस्टर फ‍िल्‍मों से पर्दे पर दमदार वापसी की है। वही फैंन्स के लिए सबसे एक्ससाइटमेंट वाली बात यह है कि ऋतिक रोशन के साथ फिल्म में बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी नजर आएंगे और वह भी वर्दी पहनकर पुल‍िसवाले के किरदार में दर्शकों का दिल जीतेंगे। एक तरह से इस फ‍िल्‍म में ऋतिक और सैफ का पर्दे पर दमदार मुकाबला होने वाला है।  

दरअसल आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने भी इस तमिल फिल्म विक्रम वेधा के हिन्दी रीमेक के लिए अपना इंटरेस्ट दिखाया था। वैसे कहा तो यह भी जा रहा था कि अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के बाद आमिर अपनी इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। हालांकि इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है की यह फिल्म आमिर खान की झोली में है या फिर ऋतिक रोशन के।  

Saif Ali Khan Wraps 'Vikram Vedha' Second Schedule - Variety

वही अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही एक्टर सैफ अली खान भी फ‍िल्‍म भूत पुलिस और आदिपुरुष में नजर आने वाले हैं। दोनों ही फिल्मों को देकर दर्शक सुपर एक्ससाइटेड हैं। वहीं ऋतिक रोशन मधु मंटेना की रामायण के लिए भी बातचीत कर रहे हैं। ऋतिक रोशन वार के न‍िर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फ‍िल्‍म फाइटर में भी नजर आएंगे। इस फिल्‍म में उनके साथ दीपिका पादुकोण भी होंगी।

Hrithik Roshan and Saif Ali Khan to star in Hindi remake of Vikram Vedha-  Cinema express