बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) इन दिनों ऑडियस के फेवरेट बने हुए हैं। उनकी फिल्मों से लेकर उनकी वेब सीरीज के लिए दर्शक हमेशा इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में मनोज बाजपेयी से दर्शकों को हमेशा ही कुछ ज्यादा ही उम्मीदें होती हैं। मनोज बाजपेयी की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज ‘द फॅमिली मैन’ ने हर किसी का दिल जीता हैं। इस वेब सीरीज का अब तक 2 सीजन रिलीज हुआ हैं। इन दोनों ही सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला हैं। अब ऑडियंस ‘द फॅमिली मैन सीजन 3’ का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। ऐसे में दर्शकों की निगहाएं इसी बात पर टिकी हैं कि आखिर ‘द फॅमिली मैन सीजन 3’ कब रिलीज होगा ?
ऐसे में इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक गुड़ न्यूज़ हैं। अब इसके तीसरे सीजन के बारे में भी नई अपडेट आ रही है। अगर Etimes की रिपोर्ट की माने तो मनोज बाजपेयी स्टारर सीरीज ‘द फॅमिली मैन सीजन 3’ की स्क्रिप्टिंग पर जोरों- शोरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं | ऐसा कहा जा रहा हैं कि यह सीरीज इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जाएगी। वैसे आपको बता दे कि इस सीरीज का क्रेज इतना है कि दर्शक इसके तीसरे सीजन का बड़े ही बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।

दरअसल, Etimes में छपी एक रिपोर्ट में उन्होंने एक न्यूज पोर्टल के हवाले से यह बताया है कि मनोज बाजपेयी की ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज का दूसरे सीजन के क्लाइमेक्स में ही फ़िल्म के मेकर्स राज और डीके ने तीसरे सीजन के आने का हिंट दे दिया था। वही अब इस सीरीज के तीसरे पार्ट की स्क्रिप्टिंग भी शुरू हो गई हैं। इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि वेब सीरीज के मेकर्स ने ‘द फॅमिली मैन’ के तीसरे सीजन के आईडिया को क्रैक करके काम शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर काम जोरों-शोरों पर चलता हैं तो इस साल के अंत तक इसके फ्लोर पर आने की संभावना है। वही बता दे कि इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट में भी बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी और प्रियमणि का होना तो लगभग तय है।










