/अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कश्मीर पंडितों का दर्द हुआ बयां
अनुपम खेर की 'द कश्मीर फाइल्स' का ट्रेलर हुआ रिलीज, कश्मीर पंडितों का दर्द हुआ बयां

अनुपम खेर की ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, कश्मीर पंडितों का दर्द हुआ बयां

Spread the love

बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर अनुपम खेर की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह ट्रेलर देखने में काफी जबरदस्त हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ का यह दमदार ट्रेलर को देख कर ऑडियंस ट्रेलर को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दे रहे हैं. दर्शकों का ऐसा कहना है कि अनुपम खेर कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर देखने के बाद किसी भी इंसान की रूह कांप जाएगी। तो किसी ने कहा- इसमें पूरा सच देखने को मिलेगा। 


वैसे आपको बता दें कि, ‘द ताशकंद फाइल्स’ (The Tashkent Files) जैसी सेंसिबल फिल्म के बाद फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) कश्मीर नरसंहार (Kashmir Massacre) के पीड़ितों पर हुए अत्याचार से लेकर उनके तकलीफ की सच्ची कहानियों पर आधारित एक और चौंकाने वाली, इंटरेस्टिंग और क्रूर ईमानदार फिल्म लेकर आए हैं। यह फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर देखकर आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे। 

The Kashmir Files Trailer Review: Vivek Agnihotri With Anupam Kher, Mithun  Chakraborty Resurrect The Bone-Chilling Moments From Kashmiri Pandits'  Exodus


‘द कश्मीर फाइल्स’ के इस ट्रेलर में आपको कश्मीर में उस समय में फैले आतंक, भ्रम और भयानक दहशत की एक झलक दिखाया हैं। ‘द कश्मीर फाइल्स’ का ट्रेलर आपको इमोशंस को एक रोलरकोस्टर पर ले जाता है जो दुखद घटना के दौरान सामने आया था। ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पल्लवी जोशी, प्रकाश बेलावडी, अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार, भाषा सुंबली, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, मृणाल कुलकर्णी, अतुल श्रीवास्तव और पृथ्वीराज सरनाइक जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह ग्रिपिंग ड्रामा 11 मार्च 2022 में रिलीज़ होने के लिए पूरी तरह तैयार है।