कलर्स का शो बालिका वधू 2 को फैंन्स द्वारा काफी पसंद किया जाता हैं | लेकिन अब उनके फैंन्स के लिए एक बुरी खबर हैं। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि बालिका वधु 2 शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है। इस शो के डायरेक्टर ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में इस खबर पर पक्की मुहर लगाई हैं |
शो बालिका वधु 2 में शिवांगी जोशी, रणदीप राय और समृद्ध बावा सहित कर कलाकार भी दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अभी कुछ रीजन से यह शो अब दर्शकों को एंटरटेन नहीं कर पाएगा। निर्माताओं ने यह स्पष्ट किया है कि यह शो अपने स्क्रिप्ट की वजह से बंद नहीं हो रहा हैं, बल्कि कुछ अलग कारण हैं।

कलर्स टीवी पर प्रसारित होनेवाला शो बालिका वधू 2 को 2021 में लॉन्च किया गया था। इस शो को प्रदीप यादव ने निर्देशित किया हैं | यह बालिका वधू का दूसरा सीजन हैं। इसका पहला सीजन 2008 में शुरू हुआ था। अब यह शो अगले सप्ताह ऑफ-एयर होगा। इस खबर से फैंस बहुत नाराज हैं। सोशल मीडिया पर सब अपना दुःख व्यक्त करते नहीं थक रहे हैं। उनका कहना है कि वह “वैकल्पिक मंच” पर बालिका वधू 2 के चलने का इंतजार कर रहे थे।

आपको बता दे कि बालिका वधू बाल विवाह की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है और कैसे एक लड़की ने कम उम्र में एक पारंपरिक परिवार में शादी करने के बावजूद अपनी किस्मत को बदल दिया।










