अपनी गायिकी से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक गाने देनेवाले सिंगर बप्पी लहिड़ी ने हर किसी के दिल पर राज किया हैं। लेकिन आज एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बुरी खबर सामने आ रही हैं। आज सुबह बॉलीवुड के फेमस सिंगर बप्पी लहरी ने मुंबई के हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली हैं। आपको बता दे कि 69 साल की उम्र में बप्पी दा का निधन हो गया हैं।
वही बता दे कि कुछ दिनों से बप्पी लहरी की तबियत ख़राब चल रही थी। जिसके वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उनका इलाज होने के बाद सोमवार को बप्पी दा को घर ले जाया गया लेकिन फिर अचानक उनकी तबियत ख़राब होने से उन्हें फिर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दे कि इलाज के दौरान ही बप्पी लहरी की मौत हो गई।

आपको बता दे कि हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. दीपक नामजोशी ने बताया कि बप्पी लहिड़ी को एक साथ कई बीमारिया थी। बप्पी लहिड़ी के फेफड़ों में दिक्कत आ रही थी। यही नहीं बल्कि उनके गले में भी इंफेक्शन था। ओएसए (ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया) के कारण बप्पी लहिड़ी का देहांत हो गया। उनके निधन की खबर ने बॉलीवुड में शोक की लहर फैला दी हैं।

वही सेलेब्स भी लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बप्पी लहिड़ी को बॉलीवुड के डिस्को किंग के नाम से जाना जाता है। 80 और 90 के दशक में बप्पी लहरी के गानों ने जमकर लोकप्रियता बटोरी थी।

आपको बता दें सिंगर बप्पी लहिड़ी के बच्चे मुंबई में ही रहते थे। खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि बप्पी लहिड़ी के रिश्तेदारों के आने के बाद ही मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बप्पी लहिड़ी का जन्म 1952 को एक बंगाली परिवार में हुआ था।










