सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद अब सभी दर्शक एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। वैसे हर सीजन यह शो टीआरपी में धूम मचाता हैं। ऐसे में इस शो में आनेवाले कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हट गया हैं। ऐसे में इस शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। वही फैंस भी अपने अपने फेवरेट सेलेब्स को इस शो में खतरों को कड़ी टक्कर देते हुए देखना चाहते हैं। आइए जानते है कि रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाडी 12’ में कौन कौनसे सेलेब्स नजर आएंगे।
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
ससुराल सिमर का सीरियल से फेम हासिल करनेवाली अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने ‘बिग बॉस 12’ का ताज अपने नाम किया था। ऐसे में एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में खतरों का सामना करते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

प्रतिक सहजपाल (Pratik Sehajpal)
वही बिग बॉस 15 में अपना दमखम दिखा चुके प्रतिक सहजपाल का भी नाम रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए सामने आया हैं। ऐसे में हरकोई उन्हें इस शो में देखना चाहता है।

प्रिंस नरूला (Prince Narula)
वही हर किसी के दिल पर राज करनेवाले एक्टर प्रिंस नरूला भी बिग बॉस के विनर रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में होने से उनके फैंस ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे।

राजीव अदातिया (Rajiv Adatia)
वही अब खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि राजीव अदातिया को रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है।

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)
शक्ति फेम टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रही हैं। आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस रुबीना अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी-जाती हैं और ऐसे में रोहित शेट्टी के इस शो में फैंस उन्हें देखना चाहते हैं।

सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal)
टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल इन दिनों एकता कपूर के सुपरनैचरल शो ‘नागिन 6’ का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में फैंस का मानना है की वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नज़र आ सकते हैं।

उमर रियाज (Umar Riaz)
बिग बॉस 15 में अपने अंदाज़ से हर किसी का दिल जीतकर उमर रियाज ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी हैं। ऐसे में फैंस उमर रियाज को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखना चाहते हैं।











