सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) का खिताब तेजस्वी प्रकाश ने अपने नाम किया हैं। तेजस्वी दर्शकों की फेवरेट कंटेस्टेंट हैं। ऐसे में वही बिग बॉस 15 के घर में टीवी के मशहूर एक्टर करण कुंद्रा और एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश की दोस्ती गहराती चली गई। दर्शकों को इन दोनों की जोड़ी खूब भाने लगी। वेल, बिग बॉस 15 ख़तम होने के बाद भी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इस कपल को ऑडियंस भरपूर प्यार मिलता हैं। ऐसे में दर्शक भी इन दोनों को एक साथ देखने के लिए काफी बेताब रहता हैं। वही बिग बॉस 15 ख़तम होने के बाद यह कपल का रिश्ता बाहर आने के बाद और भी ज्यादा गहराता होता नजर आ रहा है। अब इसका सुबूत उनका वायरल हो रहा वीडियो बना है।
हालही में इंस्टाग्राम पर करण-तेजस्वी का एक साथ का वीडियो बड़े तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो वायरल होते ही सबका ध्यान अपने ओर खिंच रहा हैं। इस कपल वीडियो में लव बर्ड्स करण-तेजस्वी एक साथ काउच पर बैठे एक-दूजे पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में तेजस्वी बड़े ही प्यार से करण के बालों पर हाथ फेरती नजर आ रही हैं, जिसके बाद एक्टर उनकी तरफ प्यार से देखने लग जाते हैं। फिर क्या था, यह स्वीट कपल हमेशा की तरह वापस से मस्ती करते हुए अपनी कैमेस्ट्री से हर किसी का दिल जीत लेता है।
बता दे कि तेजस्वी और करण का यह रोमांटिक वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो को अब तक 50 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस कमेंट करते नहीं थक रहे हैं। इस क्लिप को देख एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा है,’बॉस कपल #TejRan’ तो वही दूसरे ने लिखा,’सनी और लड्डू।’ एक अन्य लिखते हैं,’भगवान इस पावर कपल को बुरी नजरों से बचाएं।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी तेजरन लिख हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे गए हैं।










