/अल्लू अर्जुन की पुष्पा के बाद अब विजय देवराकोंडके साथ थिरकेंगी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु
Vijay and samantha

अल्लू अर्जुन की पुष्पा के बाद अब विजय देवराकोंडके साथ थिरकेंगी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु

Spread the love

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की हालिया रिलीज फ़िल्म पुष्पा (Pushpa) ने दर्शकों को हिलाकर रख दिया हैं।इस फ़िल्म दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह फ़िल्म दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा हैं। इस फ़िल्म में जहां अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की एक्टिंग की तारीफ हो रही हैं तो वही दूसरी ओर साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु की धमाकेदार आइटम डांस की भी तारीफ चारों ओर हो रही हैं।उनके आइटम डांस को काफी पसंद किया जा रहा हैं। उनकी डांस ने दर्शकों के साथ फ़िल्म मेकर्स को भी इतना इम्प्रेस किया कि अभी उनके पास कई फिल्मों के ऑफर्स आ चुके हैं। फ़िल्म मेकर्स का ऐसा मानना है कि अगर उनकी फिल्म में सामंथा डांस करती हैं तो उनकी फिल्म जरूर ही सफल होगी। वही अब आपको बता दे कि अगर ताजा रिपोर्ट की मानें तो साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की अपकमिंग फिल्म लाइगर (Liger) के लिए सामंथा को अप्रोच किया गया है।

Case Filed Against Samantha's Dance Number In Allu Arjun's “Pushpa: The  Rise,” Read On Here!! -

अगर तेलुगु मीडिया की एक रिपोर्ट की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि साउथ निर्देशक पुरी जगन्नाथ इन दिनों अपनी पैन इंडिया फिल्म लाइगर को रिलीज करने की तैयारियों में ज़ोरों शोरों में जुटे हुए हैं। ऐसे में विजय देवराकोंडा की फ़िल्म लाइगर के मेकर्स को लगता है कि लाइगर फिल्म में एक धमाकेदार डांस नम्बर होना चाहिए। और इस आइटम नंबर से दर्शक सिनेमाघरों में झूमने को मजबूर हो जाए। ऐसे में विजय देवराकोंडा की फ़िल्म लाइगर के निर्माता इस आइटम डांस के लिए अदाकारा सामंथा को लेने का मन बना रहे हैं। मेकर्स के मुताबिक इस फ़िल्म के आइटम डांस के लिए सामंथा एकदम परफेक्ट च्वाइस होंगी।

एक्ट्रेस सामंथा ने बड़े पर्दे पर कई धमाकेदार अदा निभाए हैं।उनके अदाओं के लोग दीवाने है। और अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में उन्होंने अपने आइटम डांस से फैंस का दिल ही धड़काया है। फ़िल्म पुष्पा के बाद एक्ट्रेस सामंथा को कई आइटम डांस के ऑफर आ रहे हैं। वही लाइगर के ऑफर के बाद सामंथा इस पर सोच विचार कर रही हैं।अगर इस फ़िल्म में अदाकारा नज़र आती हैं तो फैंस के लिए यह किसी ट्रीट से कम नही होगा।

Budget Issues For Puri-Vijay Devarakonda's Liger? - Movie News

वैसे आपको बता दे कि फिल्म लाइगर में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे मुख्य किरदारों में दिखाई देंगे। इस फ़िल्म की कहानी मुंबई के स्लम में रहने वाले एक बॉक्सर के जीवन पर आधारित होगी, जो इनटर नॅशनल लेवल पर नाम कमाता है। फिल्म लाइगर में जाने-माने बॉक्स माइक टायसन का स्पेशल कैमियो भी होगा।

आप फ़िल्म लाइगर में एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु को देखने के लिए कितने एक्साइटेड हैं? कॉमेंट बॉक्स में बताएं ।