मशहूर सिंगर और होस्ट आदित्य नारायण को आज किसी पहचान की ज़रूरत नही है। अपने सिंगिंग और होस्टिंग के चलते आदित्य ने खूब नाम कमाया हैं। वेल वही अब आपको बता दे कि आदित्य नारायण इन दिनों सांतवे आसमान पर हैं।बात दे सिंगर आदित्य नारायण चाहकर भी अपनी खुशी छिपा नहीं पा रहे हैं। दरअसल आपको बता दे कि, सिंगर आदित्य नारायण जल्द ही पिता बनने वाले हैं। मशहूर होस्ट आदित्य नारायण ने अपनी गर्लफ्रैंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। अब उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि वह जल्द ही पिता बननेवाले हैं। बता दे कि हालही में एक इंटरव्यू में सिंगर आदित्य नारायण ने अपनी खुशी का इजहार किया है।

अपने पिता बनने की खुशी को जाहिर करते हुए सिंगर आदित्य नारायण ने कहा, ‘मेरी पत्नी श्वेता और मैं जिंदगी के एक नए पड़ाव का सामना करने वाले हैं। मैं इन दिनों बेहद खुश हूं। इस बदलाव से मेरे पैर जमीन पर टिक नही रहे हैं । मैं अपने बच्चे के स्वागत के लिए उत्साहित हूं। मैं हमेशा से एक पिता बनना चाहता था। अब मुझे और श्वेता को और भी ज्यादा काम करना होगा। वैसे मैं आपको यह बात दूं कि मैं खुद एक बच्चे से विलकुल भी कम नहीं हूं। हम दोनों ने कुछ समय पहले ही एक गोल्डेन रिट्रीवर डॉग को गोद लिया है। जल्द ही हमारा घर नई एनर्जी से भरने वाला है।’

सिंगर आदित्य नारायण अपने इस खुशी को जाहिर करते हुए आगे बोलते हैं, ‘यह बहुत ही ज्यादा फिल्मी है लेकिन मैं सच कहूं तो अपने 30वें जन्मदिन पर मैंने एक सपना देखा था। मैंने इस सपने में यह देखा था कि मेरी पत्नी श्वेता मेरे बच्चे को अपनी गोद में लिए खड़ी है। वैसे चौकानें वाली बात मैं आपको बता दूं कि उस समय तो मेरी और श्वेता की सगाई भी नहीं हुई थी। और यह सपना मैंने 6 अगस्त 2017 को देखा था। तभी से मैं अपने और श्वेता के बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हूं। अब इस बात से में काफी खुश हूं कि मेरा सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। वैसे मैं बता दूं कि आने वाले दिनों में मेरे घर में श्वेता की गोदभराई की रस्म भी होने वाली है। और इस रस्म में मेरे और श्वेता के परिवार के लोग भी शामिल होने वाले हैं।’
वैसे आप आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के बच्चे को लेकर कितने उत्साहित हैं? कमेंट बॉक्स में बताएं।










