साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया रिलीज फिल्म पुष्पा इस वक्त दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रहा हैं। उनकी फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म ने काफी रिकॉर्ड्स तोड़े है और यह कमाई के मामले में भी काफी आगे निकल गया हैं। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पांचवें शुक्रवार को 1.50 करोड़ की शानदारकमाई की। कुल मिलकर पुष्पा की कमाई अब तक 301 करोड़ हो चुकी हैं |

आपको बता दे कि अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा अब 300 करोड़ की कमाई करनेवाली टॉलीवुड की चौथी फिल्म बन गई। अब तक इसका रिकॉर्ड सिर्फ साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली: द कन्क्लूजन (1351 करोड़ रुपये), बाहुबली: द बिगिनिंग (482 करोड़ रुपये) और साहो (339 करोड़ रुपये) के पास है। अब इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा शामिल हो चुकी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुष्पा का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ब्यौरा इस प्रकार है:
पहले हफ्ते- 174.80 करोड़ रुपये
दूसरे हफ्ते- 57.30 करोड़ रुपये
तीसरे हफ्ते- 48.20 करोड़ रुपये
चौथे हफ्ते- 19.20 करोड़ रुपये
5वां शुक्रवार – 1.50 करोड़ रुपये
कुल – 301 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि, अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा: द राइज आंध्र प्रदेश के शेषचलम क्षेत्र में लाल चंदन तस्करों के जीवन पर आधारित है। पहले पार्ट के बाद फैंन्स इसके दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं।










