/आरआरआर के जूनियर एनटीआर ने लिया सलमान खान से पंगा !
आरआरआर के जूनियर एनटीआर ने लिया सलमान खान से पंगा !

आरआरआर के जूनियर एनटीआर ने लिया सलमान खान से पंगा !

Spread the love

साउथ की फिल्मों का दर्शकों में जबरदस्त क्रेज हैं। वही अब साउथ सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) स्टारर फिल्म आरआरआर जल्द ही रिलीज होनेवाली हैं |  जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म आरआरआर को बाहुबली निर्देशक एसएस राजामौली डायरेक्ट कर रहे हैं।  पहले यह फिल्म सिनेमाघरों में 7 जनवरी को दस्तक देनेवाली थी।

वही आरआरआर फिल्म के प्रमोशन भी जोरों-शोरों में चल रहा था। दर्शक इस फिल्म को थिएटर  में देखने के लिए तरस गए हैं। लेकिन अचानक बढ़ते कोरोना का मामले की वजह से इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया जिससे फैंन्स काफी नाराज हो गए हैं। ऐसे में अब दर्शक की नजर इसी बात पर है कि आखिर ये फिल्म कब सिल्वर स्क्रीन पहुंच सकेगी।

RRR Release Date: Will RRR movie makers stick to their promise this time?

वही ख़बरों की माने तो रामचरण और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म आरआरआर की रिलीज की नई तारीख के लिए मेकर्स ने माथापच्ची शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स इस फिल्म को इस साल के मिड में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं कि साल के मिड तक अगर कोरोना के हालात सामन्य होते हैं तो वह इसे थिएटर्स में रिलीज करेंगे। बताया जा रहा है कि मेकर्स इसके साथ ही एक फेस्टिवल डेट की तलाश में भी हैं।  साल के मिड की बात करें तो यह आनेवाले ईद तक रिलीज होगी। वही इस साल ईद पर भाईजान सलमान खान की भी फिल्म रिलीज हो सकती हैं। 

Rajamouli's RRR gets a release date | Entertainment News,The Indian Express

अक्सर जब ईद के मौके पर कोई भी फिल्म रिलीज हुई तो दर्शक उसपर जमकर प्यार लुटाते है। वैसे ईद भाईजान सलमान खान के नाम हैं। सलमान खान अक्सर अपनी फिल्म ईद पर ही रिलीज करते हैं। उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म बजरंगी भाईजान से लेकर दबंग, बॉडीगार्ड और वॉन्टेड जैसी फिल्में दर्शकों को दे चुके हैं।