Breaking
Social/Viral

दत्तात्रेय माने द्वारा आयोजित ITFS Awards में पहुंचे महेश मांजरेकर ,अनूप जलोटा सहित कई कलाकार

Share

प्रसिद्ध सामाजिक और सांस्कृतिक शख्सियत दत्तात्रेय माने द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित आईटीएफएस अवॉर्ड्स 2025 का आयोजन मुंबई के वाय. बी. चव्हाण ऑडिटोरियम, नरिमन पॉइंट में किया गया। इस समारोह में मनोरंजन, संगीत, सामाजिक कार्य और प्रशासन से जुड़ी कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत उपस्थित रहे, जिनके साथ कई अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी इस मौके को गरिमा प्रदान की। 


सम्मानित होने वालों में शामिल थे:
महेश मांजरेकर, सुदेश भोसले, अनुप जलोटा, इंडियन आइडल के बाल गायक मोहम्मद फैज़, अयान खान, विंदू दारा सिंह, पार्श्वगायिका हर्षदीप कौर, दिव्यांका त्रिपाठी, उषा नाडकर्णी, निकेतन धीर, न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे, स्ट्रोक विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत रसाल, नगर विकास विभाग के संयुक्त आयुक्त पंकज देवरे, मुंबई उपनगर के अतिरिक्त जिलाधिकारी, स्टूडियो रिफ्यूल के कुमार, अनिल कुमार गायकवाड (उपाध्यक्ष एवं एमडी, एमएसआरडीसी), आईएएस सूरज मांढरे (एमएसआरडीसी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक), कृषि आयुक्त, तथा विशेष अतिथि रोहन कपूर और सिद्धांत कपूर।

पद्मश्री सम्मानित एवं दिग्गज गायक अनुप जलोटा को इस अवसर पर पद्मश्री महेन्द्र कपूर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनके साथ सुदेश भोसले और अन्य कई कलाकारों को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ।
जलोटा ने कहा, “महेन्द्र कपूर जी के नाम से पुरस्कार पाना मेरे लिए गर्व की बात है। उनके गीत हर भारतीय के दिल में बसे हुए हैं और भक्ति की भावना से भर देते हैं।”

आयोजक दत्तात्रेय माने ने बताया कि आईटीएफएस अवॉर्ड्स का उद्देश्य सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना है – चाहे वे अधिकारी हों, कलाकार हों या बाल कलाकार। उन्होंने मंत्री उदय सामंत का कीमती समय देने के लिए आभार व्यक्त किया।

महेन्द्र कपूर के सुपुत्र रोहन कपूर ने कहा, “जब इस पुरस्कार की योजना बन रही थी, मैं थोड़ा नर्वस था, लेकिन श्री माने ने इसे बहुत खूबसूरती से और सफलतापूर्वक अंजाम दिया। मैं सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार प्रकट करता हूँ।”
कार्यक्रम में महेंद्र कपूर की तीसरी पीढ़ी से जुड़े सिद्धांत कपूर ने प्रस्तुति दी, जिसे सुदेश भोसले ने सराहा और कहा कि सिद्धांत कपूर अपने दादाजी की गायकी की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

RK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *