इंडियन कॉमेडियन कपल सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) और संकेत भोसले (Sanket Bhosale) वैसे सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। अक्सर यह अपनी साथ की तस्वीर दर्शकों के साथ शेयर करते रहते हैं। यह हमेशा अपने बेहतरीन पोस्ट्स से फैंस को कपल गोल देते नजर आते हैं। ऐसे में अब विमेंस डे के मौके पर भी (Women’s Day 2022) के मौके पर यह जोड़ा फिर से रोमांटिक होता हुआ नजर आया है, जिसमें दोनों की कैमेस्ट्री देख फैंस खुश हो उठे हैं।
आपको बता दे कि कॉमेडियन संकेत भोसले ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी वाइफ सुगंधा मिश्रा के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है। यह वीडियो देखने में बेहद मजेदार गेन। इस मजेदार वीडियो में सुगंधा मिश्रा अपने पति संकेत भोसले की पीठ पर बैठी नजर आ रही हैं। तो वही संकेत इस दौरान पुशअप्स मारते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि जहां एक तरफ सुगंधा येलो कलर की शॉर्ट फ्रॉक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं तो वही दूसरी ओर संकेत का शर्टलेस अवतार देखने को मिला है।
इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर साझा करते हुए संकेत भोसले ने अपनी पत्नी सुगंधा के लिए खास नोट भी लिखा है। जिसके मुताबिक,’हैप्पी वूमेन्स-डे हर महिला को। जहां नारी है, वहां जादू है। धन्यवाद @सुगंधा मिश्रा मेरी सुपरवुमन मेरी बेस्ट हाफ होने के लिए।’ कपल के इस वीडियो को महज 3 घंटे में तकरीबन 34 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। दोनों की इस जोड़ी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा हैं।










