बिग बॉस में अपना दमखम दिखा चुकी एक्ट्रेस उर्फी जावेद हमेशा सुर्खियों में रहती है। वह हमेशा अपने कपड़ों को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती है। उनके ड्रेस सेंस की जहां कई लोग तारीफ करते है वही कुछ लोग उन्हें उनके कपड़ों के लिए ट्रोल भी करते हैं। उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और हमेशा अपने नए तस्वीर और वीडिओज़ फैंस के साथ शेयर करती ही रहती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस कम मॉडल उर्फी जावेद सुर्खियों में आई है। लेकिन इस बार अदाकारा अपने कपड़ों नही बल्कि अपने पर्सनल लव लाइफ को लेकर इस बार चर्चाओं में हैं।
एक्ट्रेस उर्फी जावेद ने इस बार अपने फैंस के साथ अपने बॉयफ्रेंड की फ़ोटो शेयर की हैं। उर्फी ने जैसे ही फ़ोटो शेयर की लोग यही कयास लगाने लग गए कि आखिर उर्फी ने किसके साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर बड़े तेज़ी से वायरल हो रही है।

वही अगर खबरों की माने तो एक्ट्रेस उर्फी जावेद इन दिनों इंडो कैनेडियन सिंगर कुंवर को डेट कर रही हैं। इन दोनों की रिलेशनशिप की खबर को तब हवा लगी जब सिंगर ने उर्फी के साथ अपनी फोटो शेयर की। इस फोटो में दोनों रोमांटिक पोज़ देते हुए भी नज़र आ रहे हैं। साथ ही सिंगर कुंवर ने इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘बहुत कुछ है जो कुकअप हो रहा है।
इंडो कैनेडियन सिंगर कुंवर के साथ एक्ट्रेस उर्फी जावेद की तस्वीर धड़ल्ले से वायरल हो रही है। वही फैंस कह रहे है कि यह दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोगों के सवाल करने पर उर्फी ने लिखा, ‘मुझे पता है तुम मुझसे प्यार करते हो।’ वही वैलेंटाइन डे के मौके पर उर्फी के पोस्ट पर कुंवर ने भी कमेंट किया कि, ‘हैप्पी वैलेंटाइन्स डे उर्फी जी।’










