साउथ के मशहूर एक्टर राम चरण ने अपनी दमदार फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता हैं। उनकी हर फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। इन दिनों एक्टर राम चरण अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर (RRR) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में राम चरण जमकर बिजी हैं। वैसे आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म आरआरआर 25 मार्च को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली कर रहे है। जाहिर है ऐसे में फिल्म का क्रेज फैंस के बीच सातवें आसमान पर है। आपको बता दे कि आरआरआर फिल्म की रिलीज के 2 दिन बाद ही सुपरस्टार राम चरण की अगली फिल्म आरसी 15 को लेकर निर्माता एक बड़ी प्लानिंग में हैं। सामने आ रही खबरों की मानें तो 27 मार्च के दिन इस फिल्म के मेकर्स राम चरण के फैंस को बड़ा तोहफा देने वाले हैं।
आपको बता दे कि एक मीडिया रिपोर्ट् की मानें तो साउथ सुपरस्टार राम चरण के बर्थडे यानी इस 27 मार्च के दिन फिल्म के मेकर्स आरसी 15 का एक लुक दर्शकों के सामने रिलीज करने वाले हैं। इस खबर से अब साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैंस खुशी से झूमने वाले हैं। वेल आपको बता दे कि इतना ही नहीं, इस फिल्म को हिंदी मार्केट में भी बड़े स्तर पर बनाने के लिए मेकर्स ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। वही अब इस फिल्म को लेकर अगर रिपोर्ट्स की मानें तो निर्देशक शंकर ने अपनी इस अगली पैन इंडिया रिलीज फिल्म के लिए हिंदी डायलॉग्स की जिम्मेदारी एक बड़े बॉलीवुड डायरेक्टर को दी है।

ताजा खबरों की माने तो बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार स्टारर फिल्म बच्चन पांडे के डायरेक्टर फरहाद सामजी पर शंकर ने बड़ा भरोसा जताया है। उन्होंने इस फिल्म के हिंदी डायलॉग्स को लिखने के जिम्मेदारी फरहाद सामजी को सौंपी है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में सफल होने के लिए जरूरी है कि डायलॉग से लेकर फिल्म के ट्रीटमेंट तक पर पैनी नजर रखी जाए। ऐसे में राम चरण की फिल्म के लिए निर्देशक शंकर ने बॉलीवुड के टॉप डायरेक्ट को इस काम के लिए चुना। इस फिल्म को तेलुगु डायरेक्टर दिल राजू बना रहे हैं।











