/रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 12 में हिस्सा लेंगे यह सितारें, लिस्ट आई सामने 
रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 12 में हिस्सा लेंगे यह सितारें, लिस्ट आई सामने 

रोहित शेट्टी के खतरों के खिलाडी 12 में हिस्सा लेंगे यह सितारें, लिस्ट आई सामने 

Spread the love

सलमान खान के कंट्रोवर्सिअल शो बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद अब सभी दर्शक एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के अपकमिंग शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस शो को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा हैं। वैसे हर सीजन यह शो टीआरपी में धूम मचाता हैं। ऐसे में इस शो में आनेवाले कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा हट गया हैं। ऐसे में इस शो के लिए कई सेलेब्स के नाम सामने आ रहे हैं। वही फैंस भी अपने अपने फेवरेट सेलेब्स को इस शो में खतरों को कड़ी टक्कर देते हुए देखना चाहते हैं। आइए जानते है कि रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाडी 12’ में कौन कौनसे सेलेब्स नजर आएंगे। 

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

ससुराल सिमर का सीरियल से फेम हासिल करनेवाली अदाकारा दीपिका कक्कड़ ने ‘बिग बॉस 12’ का ताज अपने नाम किया था। ऐसे में एक्ट्रेस को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में खतरों का सामना करते हुए देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं।

Dipika Kakar Breaks Silence on Leaving Sasural Simar Ka 2 in Just Two Months

प्रतिक सहजपाल (Pratik Sehajpal)

वही बिग बॉस 15 में अपना दमखम दिखा चुके प्रतिक सहजपाल का भी नाम रोहित शेट्टी के ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ के लिए सामने आया हैं। ऐसे में हरकोई उन्हें इस शो में देखना चाहता है।

Bigg Boss 15: Pratik Sehajpal breaks washroom's lock while Vidhi Pandya  takes shower and says, 'not sorry' - Hindustan Times

प्रिंस नरूला (Prince Narula)

वही हर किसी के दिल पर राज करनेवाले एक्टर प्रिंस नरूला भी बिग बॉस के विनर रहे हैं। रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में होने से उनके फैंस ख़ुशी के मारे झूम उठेंगे। 

Doley-Sholey: 5 Times Prince Narula Made Netizens Sweaty With His Bare Hot  Toned Body | IWMBuzz

राजीव अदातिया (Rajiv Adatia)

वही अब खबरों की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि राजीव अदातिया को रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा बनने के लिए अप्रोच किया गया है। 

Model and motivational speaker Rajiv Adatia uses power of words to help  others - The Statesman

रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik)

शक्ति फेम टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ‘बिग बॉस 14’ की विजेता रही हैं। आपको बता दे कि बिग बॉस के घर में एक्ट्रेस रुबीना अपने बेबाक अंदाज के लिए काफी जानी-जाती हैं और ऐसे में रोहित शेट्टी के इस शो में फैंस उन्हें देखना चाहते हैं।

Rubina Dilaik reveals she ran off to bathroom in the middle of awards show  when she didn't win: 'I cried my heart out' | Bollywood - Hindustan Times

सिम्बा नागपाल (Simba Nagpal)

टीवी एक्टर सिम्बा नागपाल इन दिनों एकता कपूर के सुपरनैचरल शो ‘नागिन 6’ का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में फैंस का मानना है की वह ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भी नज़र आ सकते हैं। 

Who is Simba Nagpal: Who is Simba Nagpal: know All about bigg Boss 15  contestant Simba Nagpal- सिंबा नागपाल को सब कहते थे 'सलमान खान', हसीन मॉडल  पर आया था दिल -

उमर रियाज (Umar Riaz)

बिग बॉस 15 में अपने अंदाज़ से हर किसी का दिल जीतकर उमर रियाज ने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। अब उनकी काफी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग बन चुकी हैं। ऐसे में फैंस उमर रियाज को ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में देखना चाहते हैं। 

Bigg Boss 15: Did you know Umar Riaz fought with with Sonal Vengurlekar  after she spoke about Asim Riaz?