/Dasara Teaser: साउथ की अपकमिंग फिल्म ‘दशहरा’ का दमदार टीजर हुआ आउट, नानी के अंदाज ने लोगों को किया इम्प्रेस
The powerful teaser of South's famous actor Nani's next film 'Dasara' has been released.

Dasara Teaser: साउथ की अपकमिंग फिल्म ‘दशहरा’ का दमदार टीजर हुआ आउट, नानी के अंदाज ने लोगों को किया इम्प्रेस

Spread the love

Dasara Teaser : साउथ इंडस्ट्री की हर फिल्मों को अब बॉलीवुड के दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। वही यह फिल्में बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में भी अपना जलवा दिखाती हैं। ऐसे में अब साउथ इंडस्ट्री की एक और अपकमिंग फिल्म दशहरा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में साउथ एक्टर नानी (Nani) नजर आएंगे। इस फिल्म के टीज़र को देखने के बाद लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब साउथ की अपकमिंग फिल्म ‘दशहरा’ के टीजर और नानी के शानदार अंदाज को देखकर दर्शकों का अब बस यही कहना है कि ये साउथ की ही फिल्म ‘पुष्पा’ को टक्कर देने आ रही है। इस फिल्म के दमदार टीजर की ना सिर्फ दर्शक ही बल्कि सेलिब्रिटीज भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

साउथ एक्टर नानी की फिल्म ‘दशहरा’ के इस टीजर में यह दिखाया गया है कि एक गांक वीरलापल्ली में एक लड़का अपने ही लोगों के लिए लड़ाई करता है। इस फिल्म के टीजर की शुरुआत गांव वीरलापल्ली गांव से होती है, जहां कोयले से ढेर नजर आती हैं और बैकग्राउंड में आवाज आती है कि गांव के लोग शराब लत के कारण नहीं पीते हैं, बल्कि यह यहां की परंपरा है। इस टीजर के दौरान जमकर एक्शन सीन और खून खराबी भी दिखाया गया है और फिर होती हैं एक्टर नानी की शानदार एंट्री जहाँ वह (नानी) अपने अंगूठे को धारदार हथियार से काटकर अपने माथे पर खून का तिलक लगाते हैं।

फिल्म ‘दशहरा’ में नानी के अलावा कीर्ति सुरेश, साई कुमार और शाइन टॉम चाको महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दशहरा’ 30 मार्च, 2023 को रिलीज होने वाली है। साउथ एक्टर नानी की फिल्म को तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में रिलीज किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : URFI JAVED ने फिर पहना ऐसा कपड़ा की…