साउथ इंडस्ट्री में अपनी फिल्मों से हर किसी का दिल जितने वाले सुपरस्टार प्रभास इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म राधे श्याम (Radhe Shyam) को लेकर काफी सुर्ख़ियों में हैं। वह इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जमकर बिजी है। आपको बता दे कि राधे श्याम फिल्म में साउथ सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े नजर आएंगे। इनकी इस फिल्म को लेकर खासा बज बना हुआ है। वही इसके अलावा साउथ एक्टर प्रभास की फिल्म सालार को लेकरभी दर्शकों में खासा एक्ससाइटमेंट बना हुआ हैं।
ऐसे में इन सबके बीच एक्टर की अगली फिल्म सालार (Salaar) को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो खबर है कि केजीएफ निर्देशक प्रशांत नील की इस अगली फिल्म में सुपरस्टार प्रभास के साथ एक और धाकड़ स्टार की एंट्री हो चुकी है। और इस वजह से फैंन्स की एक्ससाइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंचने वाला है। आपको बता दे कि अगर मीडिया खबरों की मानें तो साउथ के मशहूर निर्देशक प्रशांत नील ने सुपरस्टार प्रभास के साथ-साथ फिल्म सालार में मलयालम फिल्मों के बड़े सितारे पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) को इस फिल्म में कास्ट किया है।
हालांकि आपको बता दे कि मेकर्स की तरफ से कोई ऑफिसियल बयान सामने नहीं आया हैं। लेकिन खबरों का बाजार गर्म हैं कि इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन की एंट्री हो चुकी है। अगर ऐसा होता है कि सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन निर्देशक प्रशांत नील की इस मेगा पैन इंडिया रिलीज फिल्म का हिस्सा बनते हैं। तो जरूर दर्शक खुशी से झमने लगेंगे। आपको बता दे कि टॉलीवूड सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन मलयालम फिल्मों के बड़े सितारे और फिल्म निर्माता हैं। उन्होंने ब्रो डैडी, लुसिफर और अय्यपनम कोशियम जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी है। फिल्म स्टार के क्राफ्ट के चर्चे तो नॉर्थ इंडिया तक है। ऐसे में अब प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन को एक साथ ऑन स्क्रीन देखना बेहद इंटरेस्टिंग होने वाला है।

आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार प्रभास की फिल्म सालार में उनके अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस श्रुति हासन नजर आएंगी। जो की आलरेडी क्रैक और वकील साब जैसी सुपरहिट फिल्मों के चलते दर्शकों के बीच छाई हुई है। वही अगर इस फिल्म के विलेन के किरदार की बात करें तो फिल्म में विलेन के रोल में साउथ से जाने-माने स्टार जगपति बाबू दिखने वाले हैं। जिनका जबरदस्त फर्स्ट लुक पोस्टर मेकर्स ने पहले ही जारी कर दिया है। जगपति बाबू के इस लुक की सोशल मीडिया पर खासा चर्चा हुई थी।











