बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म आरआरआर के प्रमोशन को लेकर जमकर बिजी हैं और इन दिनों वह एक साथ साथ नजर आ रहे हैं। आपको बता दे कि इन दिनों इस फिल्म की काफी चर्चा हो रही हैं। वही साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर में बॉलीवुड के दो शानदार सितारे भी नजर आनेवाले हैं। ऐसे में इस फिल्म से दर्शकों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जानेवाले एक्टर आमिर खान इस फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। वही अब हाल ही में एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी हिट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी दी है और इन दिनों हर तरफ उनके चर्चे हैं। इस फिल्म में उनके किरदार की जमकर तारीफ़ की हैं।
वही अब आरआरआर फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज हैं। इस फिल्म के लिए दर्शक अपनी निगाहें बिछाएं बैठे हैं। वही अब आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार राम चरण, जूनियर एनटीआर, एसएस राजामौली और आलिया भट्ट के साथ आमिर खान रविवार को दिल्ली में इस फिल्म का प्रमोशन करते हुए नजर आए। वही फिल्म आरआरआर की स्टार कास्ट दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को पहुंची, जहां उन्हें देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। ऐसे में इस मौके पर बॉलीवुड एक्टर और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान, साउथ सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर से नाटो नाटो का सिग्नेचर स्टेप सीखते नजर आए।
दरअसल आपको बता दें कि आरआरआर फिल्म की स्टारकास्ट दिल्ली से पहले इस फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली के साथ गुजरात में प्रमोशन के लिए एक साथ नजर आए थे। जहां उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से फिल्म का प्रमोशन किया। आपको बता दे कि अपकमिंग फिल्म आरआरआर पहली ऐसी फिल्म हैं, जिसका प्रमोशन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से किया गया। साउथ निर्देशक एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म आरआरआर तीन दिन बाद यानी 25 मार्च को रिलीज होगी। इस फिल्म के प्रमोशन में तेजी से चल रहा है। इस फिल्म में अजय देवगन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। वहीं आलिया भट्ट सीता के रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी दमदार रोल में हैं।










