/सोशल मीडिया पर साउथ स्टार नागार्जुन की जमकर हुई तारीफ, 1080 एकड़ की जमीन को लिया गोद
सोशल मीडिया पर साउथ स्टार नागार्जुन की जमकर हुई तारीफ, 1080 एकड़ की जमीन को लिया गोद

सोशल मीडिया पर साउथ स्टार नागार्जुन की जमकर हुई तारीफ, 1080 एकड़ की जमीन को लिया गोद

Spread the love

साउथ सुपरस्टार नागार्जुन कि साउथ में काफी अच्छी फैन फॉलोविंग हैं। उनकी हर फिल्म सुपरहिट साबित होती हैं। वही अब साउथ सुपरस्टार नागार्जुन ने फैंन्स को अपने कारनामो से खुश कर दिया हैं। बता दे कि उन्होंने कुछ ऐसा काम किया जिसने सभी का दिल जीत लिया हैं | फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग और एक्शन से लोगों के दिलों में बसने वाले साउथ एक्टर नागार्जुन ने अब अपने एनजीओ के जरिए एक बहुत ही नेक काम किया है। जिसको लेकर उनकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।


दरअसल आपको बता दे कि इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक साउथ एक्टर नागार्जुन ने 1,080 एकड़ जंगल को गोद ले लिया है। ऐसे में सुपरस्टार नागार्जुन और उनकी एनजीओ (NGO) इस जंगल और इसकी जमीन की देखभाल करेंगे। इस जंगल और जमीन की देखभाल के लिए और इसके देखरेख के लिए नागार्जुन और उनके एनजीओ ने तेलंगाना हरित निध‍ि (Telangana Chief Minister’s Hairtha Nidhi fund) में 2 करोड़ रुपये की दान करने की अनाउंसमेंट भी की हैं। जानकारी के आपको बता दें कि दरअसल एक्टर नागार्जुन और उनकी पत्‍नी अमला हैदराबाद में ‘ब्‍लू क्रॉस’ नाम का एनजीओ चलाते हैं। वही एक्टर नागार्जुन पर्यावरण की रक्षा के लिए इस एनजीओ के जरिए लगातार कुछ न कुछ हमेशा ही करते रहते हैं।


आपको बता दे कि साउथ एक्टर नागार्जुन ने इस प्रोग्राम से जुड़ी तस्‍वीरें भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, उनमें उनकी पत्‍नी अमला अक्‍क‍िनेनी के साथ बेटे नागा चैतन्‍य और अख‍िल भी नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को नागार्जुन ने ट्विटर पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘मुख्यमंत्री केसीआर गारु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि एएनआर अर्बन पार्क के लिए अक्किनेनी परिवार ने चेंगिचेरला वन क्षेत्र (Chengicherla Forest Area) को गोद लिया है और इसकी नींव रखी है।’

Nagarjuna Akkineni adopts 1080 acres of forest as promised in Bigg Boss  Telugu 5 - Times of India
Actor Nagarjuna kept his promise, took responsibility of 1080 acres of  forest land, laid the foundation stone of Urban Forest Park in the name of  his father
Nagarjuna adopts 1,080 acres of forest land near Hyderabad - OrissaPOST
Nagarjuna Akkineni adopts 1080 acres of forest as promised in Bigg Boss  Telugu 5 - Times of India
Nagarjuna adopts 1,080 acres of forest land near Hyderabad - IBTimes India
Green India Challenge: Akkineni Nagarjuna keeps her word ... Star hero who adopted  1080 acres of forest » Jsnewstimes