/साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात, इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम
साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात, इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात, इस एक्टर के साथ जुड़ा नाम

Spread the love

नेशनल क्रश और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपने एक्टिंग और मासूमियत से दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई हैं। उनकी काफी तगड़ी फॉलोविंग हैं। आखिरी बार एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा में नजर आई। इस फिल्म में उनके साथ साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी दिखाई दिए। इन दिनों अदाकारा अपनी फिल्मों के अलावा अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। खबरों की माने ऐसा कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना साउथ सुपरस्टार विजय देवराकोंडा को डेट कर रही हैं। मगर दोनों अभिनेताओं ने कहा है कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। 


वही अब हाल ही में इंडिया टुडे से एक खास बातचीत के दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने प्यार और शादी के बारे में खुलकर बात की। इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस रश्मिका मंदना ने कहा, “मेरे लिए, प्यार बहुत इम्पोर्टेन्ट हैं। मेरे हिसाब से प्यार तब होता है जब आप एकदूसरे को सम्मान देते हैं, इसके साथ आप उन्हें समय देते हैं, और आप उनके साथ सुरक्षित महसूस करते हैं। प्यार का वर्णन करना मुश्किल है क्योंकि यह इमोशंस के बारे में है। प्यार तभी काम करता है जब यह दोनों तरफ से होता है, सिर्फ एक तरफ से नहीं।”

Surprise! Vijay Deverakonda goes down on knees to propose Rashmika Mandanna  (Video)

वही इस दौरान आगे बात करते हुए शादी के बारे में रश्मिका मंदाना ने आगे कहा, “मुझे नहीं पता कि शादी को लेकर लोग क्या सोचते हैं। मगर मुझे अभी शादी करने में काफी वक़्त हैं, क्योंकि मैं अभी इसके लिए बहुत छोटी हूं। मैंने इस बारे में अभी नहीं सोचा है।”

Rashmika Mandanna Hikes Her Fee After Success Of Allu Arjun-Starrer Pushpa:  The Rise

वही अगर रश्मिका मंदाना के वर्कफ्रंट की बात करें तो, अदाकारा रश्मिका मंदना जल्द ही साउथ फिल्म अदावल्लु मीकू जौहरलू (तेलुगु), मिशन मजनू (हिंदी), अलविदा (हिंदी), और पुष्पा: द रूल जैसी फिल्मों में दिखाई देंगी। आपको बता दे कि एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की फिल्म अदावल्लु मीकू जौहरलू, जिसमें शारवानंद भी हैं यह इस साल 25 फरवरी 2022 को रिलीज़ होने की उम्मीद है।

Mission Majnu: Sidharth Malhotra, Rashmika Mandanna reveal their first look  as they begin shoot | Bollywood - Hindustan Times

वही फिल्म मिशन मजनू से रश्मिका मंदाना बॉलीवुड में डेब्यू करनेवाली हैं जो 13 मई 2022 को थिएटर्स में रिलीज होनेवाली हैं | इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अहम किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।