साल 2013 में आई फिल्म फुकरे बॉलीवुड की उन चुनिंदा फिल्मों में से एक है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म ने अपने कॉमेडी से हर किसी का दिल जीत लिया हैं। वही इस फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग फैन फॉलोविंग हैं। इस फिल्म का दो पार्ट्स दर्शकों के सामने आ चुका हैं। वही अब ऑडियंस ‘फुकरे 3’ का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। ऐसे में इस मूवी के फैंन्स के लिए एक खुशखबर हैं। फुकरे 3 की शूटिंग स्टार्ट हो गई हैं।
वेल इस बात की जानकारी इस मूवी के सबसे चाहते करैक्टर चूचा का किरदार निभानेवाले एक्टर वरुण ने दी हैं। आपको बता दे कि वरुण शर्मा ने अपने सोशल मीडिया पर फिल्म फुकरे 3 के सेट से नेमप्लेट का फ्लैपबोर्ड शेयर करते हुए लिखा, ”शुरू हो गई।” इसके साथ ही उन्होंने दिल और फिंगर क्रॉस वाली इमोजी बनाई हैं। इसके साथ ही उन्होंने ‘जय माता दी’ भी लिखा हैं। वेल, अब आप सिर्फ इन्हीं शब्दों से एक्टर वरुण शर्मा को बोलते हुए इमेजिन कर सकते हैं कि उन्होंने कितनी एक्साइटमेंट के साथ यह बात बताई होगी।

अब वरुण शर्मा के इस पोस्ट से दर्शकों में खलबली मच गई हैं। लगातार वह इस फिल्म को लेकर अपनी एक्ससाइटमंट जाहिर करने के लिए लगातार ट्वीट्स कर रहे हैं। वही फुकरे फैंस तो अपनी एक्साइटमेंट ही नहीं रोक पा रहे हैं। वैसे आपको बता दे कि फुकरे 3 फिल्म में एक्टर ‘वरुण शर्मा’ के अलावा ‘पुलकित सम्राट, ऋचा चड्ढा, अली फजल और मंजोत सिंह’ लीड रोल प्ले करते नजर आएंगे हैं। वही फुकरे और फुकरे रिटर्न्स की तरह ही इस फिल्म को भी मृगदीप लांबा ही डायरेक्ट करेंगे। जबकि यह फिल्म रितेश सिदवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कंपनी के तले प्रोड्यूस होगी। बता दे कि फुकरे 3 की शूटिंग पिछले साल ही अप्रैल में शुरू होनी थी लेकिन कोरोना के चलते फिल्म की शूटिंग में लगातार देरी होती गई।

आपको बता दे कि फिल्म फुकरे का पहला पार्ट साल 2013 में रिलीज हुआ था और साल 2017 में इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘फुकरे रिटर्न’ रिलीज हुआ था। वही इस बार फुकरे 3 में भी एक्टर पंकज त्रिपाठी फिल्म का अहम हिस्सा होंगे। वरुण शर्मा की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फुकरे 3 के अलावा रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल मे हैं।










