बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे चर्चित कपल एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें ऐसा कहा जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों की शादी के फंक्शन 13-14 अप्रैल को शुरू हो जाएंगे जो कि तीन- चार दिन तक चलेंगे और फिर इसी 17 अप्रैल को रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएगा।
वही अब आपको यह भी बता दे कि ख़बरों के मुताबिक यह भी माना जा रहा है कि दोनों मुंबई के चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो में पंजाबी रीति- रिवाज से इस शादी को संपन्न करेंगे। रणबीर और आलिया भट्ट के इस शादी समारोह में उनके परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। हालांकि अभी तक इस बारें में कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई हैं | लेकिन आपको बतादे कि अब रणबीर और आलिया के शादी के बाद उनके हनीमून ट्रिप को लेकर जानकारी सामने आ रही है।

आपके जानकारी के लिए बता दे कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही मशहूर निर्माता निर्देशक करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ;रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में एक साथ नजर आएंगे। ऐसे में इस फिल्म के शूटिंग के लिए एक्टर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्विट्जरलैंड में गाने को शूट के लिए जाएंगे। ख़बरों के मुताबिक यह गाना स्विट्ज़रलैंड में इस साल मई या जून महीने में की जाएगी। यानी अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को अपने शादी के कुछ दिन बाद ही फिल्म की शूटिंग के लिए जाना पड़ेगा और इस गाने को शूट करने में करीब एक हफ्ते का समय लगेगा।

ऐसे में ख़बरों का ऐसे माना जा रहा है कि इस दौरान बॉलीवुड एक्टर रणबीर वहां पहुंच कर आलिया के साथ समय बिताएंगे। हालांकि यह उनका हनीमून डेस्टिनेशन नहीं होगा लेकिन इस कपल को साथ में अच्छा समय बिताने का मौका जरूर मिल जाएगा।

वही आपको बता दे कि मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रणबीर कपूर संग इस शादी को जल्द करने का फैसला अपने नाना नरेंद्र नाथ राजदान की वजह से लिया है। खबरों के मुताबिक आलिया के नाना की तबीयत खराब चल है और ऐसे में वह अपनी नाती आलिया की शादी होते देखना चाहते हैं। यही वजह है कि दोनों परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी करने जा रहे हैं।










