/रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग लिए साथ फेरे, फोटोज हुई वायरल 
रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग लिए साथ फेरे, फोटोज हुई वायरल 

रणबीर कपूर ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट संग लिए साथ फेरे, फोटोज हुई वायरल 

Spread the love

बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे पावर कपल एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर अब फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके हैं। इन दोनों की शादी से फैंन्स की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। एक्ट्रेस आलिया और रणबीर ने अपनी शादी की सभी रस्में पूरे कर शादी कर ली हैं और हमेशा के लिए एक दूसरे के हो आ गए हैं। वही आपको बता दे कि एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने रणबीर के फ्लैट वास्तु में सात फेरे लिए हैं। 

आपको बता दे की हर किसी की का दिल धडखाने के लिए अब एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। अब एक्ट्रेस आलिया भट्ट मिसेज कपूर बनीं अदाकारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को इन दोनों की जोड़ी बेहद पसंद आ रही हैं। इस नए शादीशुदा कपल से उनके नजरें ही नहीं हट रही है। आपको बता दे कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। 

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस शादी का फंक्शन वैसे 13 अप्रैल से शुरू हो गए थे। उन दोनों का मेहंदी सेरेमनी बुधवार को रणबीर कपूर के घर हुई थी। इस दौरान बॉलीवुड के दिग्गज सितारें करण जौहर, अयान मुखर्जी समेत कई सेलेब्स पहुंचे थे। आलिया को मेहंदी लगता देख करण जौहर की आंखों से आंसू छलक गए थे।