/फिल्म आरआरआर की ब्लॉकबस्टर की ख़ुशी में रामचरण ने अपने क्रू मेंबर्स को बांटें सोने के सिक्के
फिल्म आरआरआर की ब्लॉकबस्टर की ख़ुशी में रामचरण ने अपने क्रू मेंबर्स को बांटें सोने के सिक्के

फिल्म आरआरआर की ब्लॉकबस्टर की ख़ुशी में रामचरण ने अपने क्रू मेंबर्स को बांटें सोने के सिक्के

Spread the love

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर‘ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाका किया हैं | इस फिल्म को दर्शक और ऑडियंस दोनों से ही पॉजिटिव एंड जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला हैं | आपको बता दे कि रामचरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म आरआरआर 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने अपने 10वें दिन तक वर्ल्ड वाइड 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया है। आरआरआर फिल्म की ब्लॉकबस्टर होने के ख़ुशी में साउथ सुपरस्टार राम चरण काफी खुश हैं और उन्होंने अपना बड़ा दिल दिखाया है। दरअसल आपको बता दे कि, साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपनी फिल्म आरआरआर के क्रू मेंबर्स को सोने का सिक्का का गिफ्ट किया है। एक्टर की तरफ से ऐसा सरप्राइज गिफ्ट पाकर सभी क्रू मेंबर्स काफी खुश हैं।

दरअसल आपको बता दे कि ताज़ा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर‘ के सुपरस्टार राम चरण ने अपनी इस फिल्म की सक्सेस की ख़ुशी में फिल्म के 35 क्रू मेंबर्स को खाने पर बुलाया और उन्हें गिफ्ट के तौर पर 11.6 ग्राम सोने का सिक्का दिया। आपको बता दे कि साउथ सुपरस्टार राम चरण ने इस फिल्म के जिन क्रू मेंबर्स को सोने का सिक्का दिया है उनमें आरआरआर फिल्म के कैमरा असिस्टेंट, प्रोडक्शन मैनेजर, अकाउंटेटं, फोटोग्राफर्स सहित दूसरे डिपार्टमेंट के लोग भी शामिल हैं। इस सोने के सिक्के पर एक तरफ फिल्म ‘आरआरआर’ का साइन बना हुआ है और दूसरी तरफ एक्टर राम चरण का नाम लिखा है। बता दे कि इन सभी सिक्कों के लिए साउथ एक्टर रामचरण ने कुल 18 लाख रुपये खर्च किए हैं।

आपको बता दे कि साउथ के मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ में साउथ स्टार राम चरण के अलावा जूनियर एनटीआर और बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट भी हैं। वहीं, इस फिल्म में सिंघम अजय देवगन का कैमियो रोल है। फिल्म ‘आरआरआर’ में कोमाराम भीम (जूनियर एनटीआर) और अल्लूरी सीताराम राजू (राम चरण) की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें उनके असली संघर्षों के बाद एक फिक्शनल स्टोरी की कहानी बैकग्राउंड में दिखाई जाती है।

RRR: Ram Charan gifts gold coins to everyone who worked on the film
Ram Charan reportedly gifts 10 gram gold coins to RRR crew members |  Filmfare.com