/रणवीर सिंह के साथ नाचने पर ट्रोल हुई राखी सावंत, फैंन्स ने दोनों का कहा ‘पागल’
रणवीर सिंह के साथ नाचने पर ट्रोल हुई राखी सावंत, फैंन्स ने दोनों का कहा 'पागल'

रणवीर सिंह के साथ नाचने पर ट्रोल हुई राखी सावंत, फैंन्स ने दोनों का कहा ‘पागल’

Spread the love

बॉलीवुड एक्टर सुपरस्टार रणवीर सिंह और राखी सावंत हालही में इंडियन टेलीविज़न अकादमी के दौरान मुलाकात हुई। एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस राखी सावंत आईटीए के रेड कारपेट पर एक दूसरे से टकराएं। इस दौरान रेड कारपेट पर दोनों ने एक साथ जमकर मस्ती की। आपको बता दे कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने रणवीर सिंह के फेमस गाने ‘ततड़ ततड़’ पर डांस किया और इसके अलावा दोनों ने एक दूसरे के साथ में फोटोशूट भी करवाया। दोनों की क्रेजी जोड़ी को देखकर पापाराजी भी सुपर एक्साइटेड दिखे और जमकर उनकी तस्वीर खिंची। इसी दौरान रणवीर सिंह ने अपने एक नन्हें फैन से भी मुलाकात कर ली।

वही बता दे कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने इस इवेंट के दौरान शिमरी ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और सिर पर रेड कलर का एक हेवी रोज कैरी किया था। राखी सावंत ने रणवीर सिंह को हग किया और उनके गाने पर डांस करके कहा, ‘आज मैं पेड़ बनी हूं, फूल लगाया है।’ वही एक्ट्रेस राखी सावंत ने साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा’ का आइकॉनिक पोज किया और जब तक वह रणवीर सिंह के साथ रहीं तब तक जोरदार अंदाज में दोनों मस्ती करते दिखाई दिए। 

ऐसे में रणवीर सिंह और राखी सावंत के इस मस्ती के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लोग इन दोनों के वीडियो पर लगातार कमेंट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘इन दोनों का पागलपन और एनर्जी लेवल बराबर है।’ तो वही दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘राम मिलाई जोड़ी… लग रही है एक दम।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘रब ने बना दी जोड़ी।’ एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में रणवीर और राखी को भाई बहन बता दिया है तो एक ने लिखा, ‘आज दीपिका रणवीर को घर में नहीं घुसने देगी।’ ऐसे ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं।

Entertainment LIVE updates: Ranveer Singh, Rakhi Sawant shake a leg at ITA  Awards red carpet - India Today

वही आपको बता दे कि एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी राजीव खीमची के साथ अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया जिसमे वह राजीव खिमची के साथ घर लौटती नजर आ रही हैं। वही जब राखी से रणवीर सिंह के मुलाकात के बारे में पूछा गया तो इस बारें बात करते हुए राखी सावंत ने कहा- रणवीर सिंह मेरा स्वीट हर्ट है। आपको बता दें कि इस इवेंट में राखी सावंत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट से भी मुलाकात की। राखी सावंत ने आलिया भट्ट से उनकी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बारे में बात करते हुए उन्हें बताया कि वह फिल्म में कितनी कमाल की लग रही हैं।

Trending news: Video: Rakhi Sawant KISS Alia Bhatt, danced with Ranveer  Singh, Atrangi dress surprised - Hindustan News Hub